Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Ajab Gajab

प्यार न उम्र देखता है, न कद! इंग्लैंड की 24 वर्षीय कैटलिन हेलियर और उनके बॉयफ्रेंड की प्रेम कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. 10 साल के उम्र के फासले और 2 फीट के कद के अंतर के कारण यह जोड़ी ट्रोलिंग का शिकार हो रही है.

SGE Silver Bars China: चीन के शुइबेई ज्वेलरी मार्केट में चांदी की ईंटें आलू-टमाटर की तरह बिक रही हैं. ये SGE की शुद्ध चांदी है, जो थोक व्यापारियों के लिए है.

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर मोहन लाल द्विवेदी पिछले 50 वर्षों से बिना सोए जीवन जी रहे हैं. 1975 की इमरजेंसी के बाद उन्होंने कभी चैन की नींद नहीं ली, फिर भी वे पूरी तरह स्वस्थ हैं. उनकी यह अनोखी स्थिति मेडिकल साइंस के लिए आज भी एक रहस्य बनी हुई है.

सिर दर्द से राहत पाने के लिए महिला ने लोगों की सलाह पर भरोसा किया, लेकिन फैसला उसकी जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो गया. लोगों के रामबाण इलाज इलाज पर किया भरोसा और कुछ घंटों में हालत इतनी बिगड़ी की डॉक्टर भी देख चौंक गए.

अमेरिका के टेनेसी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां कैसी नाम की महिला अपने पति की मौत के बाद उसकी अस्थियां खाने की आदी हो गई है. पति को खुद से दूर न होने देने की इस सनक में वह राख को खाने पर छिड़ककर किसी मसाले की तरह इस्तेमाल करती है.

शादियों में दूल्हे की एंट्री के तो बहुत चर्चे सुने होंगे, लेकिन इस दुल्हन की विदाई ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. विदाई के वक्त जब घर के बाहर सजी हुई कार की जगह एक हेलिकॉप्टर आकर खड़ा हुआ, तो पूरे गांव की भीड़ जमा हो गई.

क्या आपने कभी सुना है कि 400 किलो सोना और करोड़ों रुपये की नकदी हवा में गायब हो जाए? कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. दुबई से लौटते ही एक और आरोपी को दबोच लिया गया है.

ईरान के मखुनिक गांव को दुनिया 'बौनों का शहर' कहती है. यहां के घर इतने छोटे हैं कि आप अंदर जाने की सोच भी नहीं सकते. आखिर क्या वजह थी कि यहां रहने वाली पूरी आबादी ही बौनी रह गई?

कहते हैं किस्मत कब पलट जाए कोई नहीं जानता! कर्नाटक के गडग में एक शख्स अपने घर की नींव खुदवा रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि नीचे खजाना उसका इंतजार कर रहा है. मिट्टी के नीचे दबे तांबे के बर्तन में मिले सोने के हार और झुमके.

गाजियाबाद के एक चिकन पॉइंट से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. यहाँ एक कारीगर रोटी बनाने के नाम पर ग्राहकों को अपना थूक परोस रहा था. इस गंदी हरकत का वीडियो वायरल होते ही ग्राहकों का गुस्सा फूट पड़ा. जानिए आखिर क्या है ये पूरा मामला.