Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ajab Gajab

चीन से सामने आया एक दिल दहला देने वाला मामला वर्क कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े करता है. काम के भारी दबाव में एक 32 वर्षीय प्रोग्रामर की हार्ट अटैक से मौत हो गई, लेकिन हैरानी तब हुई जब मौत के कई घंटे बाद भी ऑफिस की ओर से उसे नया काम सौंप दिया गया.

हैदराबाद में बना एक अनोखा अपसाइड डाउन हाउस लोगों को हैरानी में डाल रहा है. यहां छत जमीन पर और फर्श आसमान की ओर नजर आता है, जबकि अंदर रखा हर सामान उल्टा दिखाई देता है, जिससे जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन बनता है.

ऑस्ट्रेलिया की 74 साल की महिला एड्रियाना टर्क ने जिस परिवार को दशकों से मरा मान लिया था, वह DNA टेस्ट के बाद जिंदा निकला. एक साधारण रिपोर्ट ने उन्हें 50 से ज्यादा रिश्तेदारों से मिला दिया और उनकी पूरी जिंदगी की कहानी बदल गई.

दुनिया में आज भी कुछ ऐसी जनजातियां हैं, जिनकी परंपराएं आम सोच से बिल्कुल अलग हैं. पापुआ न्यू गिनी की फोर जनजाति भी उन्हीं में से एक थी, जहां अपने ही लोगों की मौत के बाद शव को दफनाने के बजाय खा लिया जाता था.

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक सिरफिरा प्रेमी शादी की जिद लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया. 5 घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पुलिस और प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए. जानिए क्या है पूरा मामला.

असम में हाथी के बच्चे ‘मोमो’ का जन्मदिन बिल्कुल इंसानों की तरह मनाया गया. केयरटेकर ने केक काटा, बर्थडे सॉन्ग गाया, फल-सब्जियों की दावत दी और असमिया गमछा पहनाया. मोमो का यह प्यारा बर्थडे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बेंगलुरु में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां एक 23 वर्षीय युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराता था, उन्हें खुद पहनता था और फिर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने की फिराक में रहता था.

क्या किसी को अपनी मौत का अहसास पहले ही हो सकता है? ब्रिटेन के ब्रिस्टल में रहने वाले 16 साल के माइकी रोनन के साथ जो हुआ, उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे. माइकी अक्सर अपनी मां से अपनी मौत के तरीके का जिक्र करता था और हत्यारे ने बिल्कुल वैसे ही उसकी जान ली.

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक ढाबा मालिक की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हो रहा है. यहां 4 रोटी और आधी प्लेट सब्जी के लिए 180 रुपये वसूलने का विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर नरेंद्र तोमर की सरेआम पिटाई कर दी गई.

अमेरिका के शिकागो में रहने वाले 26 वर्षीय कार्लोस अपनी अजीबोगरीब लत के कारण सुर्खियों में हैं. वह हर दिन 100 जिंदा कीड़े और कॉकरोच खाते हैं. कार्लोस का दावा है कि कीड़ों का स्वाद बटर पॉपकॉर्न जैसा और कॉकरोच का स्वाद कस्टर्ड जैसा होता है.