यूपी विधानमंडल सत्र: सीएम योगी बोले- देश में दो नमूने हैं…एक दिल्ली, दूसरा लखनऊ में; भड़के सपाइयों ने खूब मचाया हो-हल्ला
Winter Session Of UP Assembly: यूपी विधानसभा में CM योगी-अखिलेश की तीखी बहस हुई. सीएम ने कहा- देश में दो नमूने हैं, एक दिल्ली में और दूसरा लखनऊ में. अखिलेश ने पलटवार किया कि भाजपा की खींचतान चौराहे पर न लाएं.
T20 रद्द होने पर Akhilesh Yadav का तंज,’मुंह ढक लीजिए कि आप लखनऊ में हैं
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा T20I मैच घने कोहरे के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द करना पड़ा. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अंपायरों ने टॉस में देरी की और पांच बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण स्थानीय समय के अनुसार रात 9:30 बजे मैच आखिरकार रद्द कर दिया गया.
SIR पर मौलाना ने अखिलेश यादव को झाड़ा, बताया EC का असल मकसद
Maulana Shahabuddin On Akhilesh Yadav: SIR पर लगातार आ रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान और आरोपों पर बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने SP प्रमुख को झाड़ते हुए EC का असल मकसद बताया है.
Parliament में Akhilesh Yadav का SIR को लेकर बड़ा हमला, जानें क्या है पूरा मामला?
Parliament के सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने “SIR” को लेकर बड़ा हमला बोला है उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान सदन में तीखी बहस देखने को मिली.अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में सम्मान की भाषा का पालन होना चाहिए, साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया.
बाबरी विध्वंस की बरसी पर अखिलेश ने चढ़ाई दरगाह में चादर, पिता मुलायम ने अयोध्या में कारसेवकों पर चलवाई थीं गोलियां
बाबरी मस्जिद विध्वंस की 32वीं वर्षगांठ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव फतेहपुर सीकरी स्थित हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंचे. उन्होंने सलीम चिश्ती दरगाह में चादर चढ़ाई. मुस्लिम समुदाय के लोग उनकी प्रशंसा कर रहे.
Akhilesh Yadav नहीं दोहराएंगे Tejashwi वाली गलती, Bihar Election Result से लिया सबक!
बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में विपक्ष के नेता तो मंथन कर ही रहे हैं इधर यूपी में सपा मुखिया अखिलेश यादव भी गुणा गणित लगा रहे हैं और बिहार में हार की वजहों को सुधारते हुए यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं...
अखिलेश यादव को ‘बिहार वाला’ डर, उत्तर प्रदेश में करने लगे SIR का प्रचार; RJD के गाने पर क्या बोले?
Akhilesh Yadav On SIR And RJD Song: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव अचानक SIR का प्रचार करने लगे हैं. वहीं उन्हें बिहार वाला डर भी सताने लगा है. आइये जानें दोनों मामलों पर उन्होंने क्या कहा है?
SIR पर Akhilesh Yadav का BJP पर बड़ा हमला, कहा- ‘देशवासियों के खिलाफ बड़ी साजिश’
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि यह प्रक्रिया केवल मतदाता सूची सुधार नहीं, बल्कि देश की मूल संरचना को कमजोर करने की कोशिश है। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने जनता और सभी दलों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर जागरूक रहें और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करें।
UP में SIR के बीच BLOs की मौतों पर Akhilesh Yadav का बड़ा ऐलान, परिजनों को देंगे 2-2 लाख रुपये
उत्तर प्रदेश में चुनावी कामकाज के दौरान बीएलओ पर बढ़ते काम के बोझ और तनाव ने हालात बेहद गंभीर कर दिए हैं। कई बीएलओ भारी दबाव के कारण जान गंवा रहे हैं या नौकरी छोड़ने पर मजबूर हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार और चुनाव आयोग पर अव्यवहारिक एसआईआर लक्ष्यों को थोपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह काम अब मानसिक प्रताड़ना बन चुका है। अखिलेश ने मृतक बीएलओ के परिवारों को पार्टी फंड से 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा भी की है। सवाल यह है—क्या सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान देगी?
नीतीश कुमार ने ली CM पद की शपथ, नई कैबिनेट को तेजस्वी-मुकेश सहनी ने दी शुभकामनाएं, ‘एक्स’ पर लिखा- पूरी हो लोगों की उम्मीदें
बिहार के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शपथ लेने पर शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी है. तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं ने उन्हें बधाई दी.







