बिना अनुमति छुट्टी और लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; इलाहाबाद हाई कोर्ट और लेबर कोर्ट का फैसला पलटा
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले एक कर्मचारी को बहाल करने का निर्देश दिया गया था. कोर्ट ने कहा कि रिकॉर्ड में पता न बदलने की लापरवाही का लाभ कर्मचारी को नहीं मिल सकता.
अवैध हिरासत में रखे जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा लगाए गए जुर्माने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस आदेश पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी है, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार को अवैध हिरासत के एक मामले में 10 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया गया था.
यूपी के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाई कोर्ट के आदेश पर रोक
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद के आचरण पर तल्ख टिप्पणी करते हुए आदेश की प्रति डीओपीटी (DoPT) को भेजने का निर्देश दिया गया था.
सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: ‘सिर्फ रिश्वत की बरामदगी काफी नहीं’, यूपी सरकार को लगा झटका
सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार के मामलों में एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि केवल रिश्वत की रकम बरामद होने भर से किसी सरकारी अधिकारी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. पीठ ने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोष सिद्ध करने के लिए रिश्वत मांगने का स्पष्ट सबूत होना अनिवार्य है.
‘कुछ लोगों ने कानून को जाल बना रखा है…’, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
सुप्रीम कोर्ट ने कथित पॉक्सो मामले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी है.
जस्टिस यशवंत वर्मा के इस्तीफे पर सस्पेंस बरकरार: राष्ट्रपति ने अब तक नहीं दी मंजूरी
इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ कैश कांड मामले में महाभियोग की प्रक्रिया और जांच कमेटी के गठन की पूरी जानकारी. जानें क्या है कानूनी विवाद?
किन्नरों द्वारा जबरन ‘नेग’ वसूली गैरकानूनी: इलाहाबाद हाई कोर्ट का सख्त संदेश
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने नेग के नाम पर जबरन वसूली को अपराध करार दिया. कोर्ट ने कहा कि परंपरा अपनी जगह, लेकिन डराकर पैसा लेना कानूनन गलत है...
कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 9 साल से लंबित याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट को जल्द फैसले का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर पीड़ित 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक राम शंकर को बड़ी राहत देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट को उनकी 9 साल से लंबित याचिका पर शीघ्र सुनवाई कर फैसला देने का निर्देश दिया है.
राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, एफआईआर दर्ज करने का निर्देश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कथित ब्रिटिश नागरिकता मामले में रायबरेली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया और जांच सीबीआई को सौंपी.
‘समाज के लिए काम कीजिए…’ अशोक चक्र को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट, याचिकाकर्ता को दी नसीहत
सुप्रीम कोर्ट ने अशोक चक्र को 'गतिशील' (Dynamic) बनाने और इसके प्रदर्शन के लिए नीति तैयार करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है. जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता को नसीहत देते हुए कहा कि इन चीजों में इतना भावुक होने की जरूरत नहीं है.





