Bharat Express DD Free Dish

Amit Shah

तृणमूल कांग्रेस में बढ़ती अंदरूनी कलह के बीच महुआ मोइत्रा ने सांसद यूसुफ पठान पर निशाना साधा है. वहीं, कई सांसदों के बागी गुट में शामिल होने की चर्चाओं ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) लॉन्च करेंगे. यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सीमा पार व्यापार, यात्रियों की आवाजाही और लैंड पोर्ट संचालन को तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाएगा.

Sunil Sharma Amit Shah Meeting: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के शालबागान में भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा की. उन्होंने ड्रग्स और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए स्थानीय लोगों के लिए जागरूकता शिविर लगाने और 5 साल के भूमि रिकॉर्ड की जांच करने के निर्देश दिए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 5:30 बजे दिल्ली के आरके पुरम स्थित प्रसिद्ध अयप्पा मंदिर में नवनिर्मित 'सबरीसम' भवन का उद्घाटन करेंगे. यह नया भवन मंदिर की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक मुख्य केंद्र बनेगा.

छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस (शिवराज्याभिषेक सोहला) के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे समेत कई राजनेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बलों को संबोधित करते हुए बताया कि सीएपीएफ (CAPF) ने पिछले 8 वर्षों में देश भर में 6.40 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि वे त्रिपुरा, बंगाल और बिहार में जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे. साथ ही सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए 'स्मार्ट बॉर्डर' बनाने की बात कही.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. अमित शाह ने उनके नेतृत्व में चल रही 'डबल इंजन' सरकार के सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन त्रिपुरा में हैं. वे भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (BSF) की सुरक्षा, स्मार्ट फेंसिंग की समीक्षा करेंगे और पुष्पबंता पैलेस में टाटा समूह के सहयोग से बनने वाले हेरिटेज 5-स्टार होटल की आधारशिला रखेंगे.