मानसून से पहले एक्शन में अमित शाह! दो दिवसीय गुजरात दौरे में ‘मिशन 5 मिलियन ट्री’ पर होगा मंथन, राज्य को मिलेंगे विकास प्रोजेक्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16-17 मई को गुजरात दौरे पर रहेंगे. वे अहमदाबाद और गांधीनगर में करोड़ों की विकास परियोजनाओं, तालाबों के इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट और मधुर डेयरी के नए मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का उद्घाटन करेंगे.
सिक्किम स्थापना दिवस: 51 साल पहले भारत का 22वां राज्य बना, अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
Sikkim Statehood Dayसिक्किम स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. 16 मई 1975 को भारत का 22वां राज्य बने सिक्किम ने अपनी संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और उपलब्धियों से देश में अलग पहचान बनाई है.
इंकलाब के अमर नायक! सुखदेव थापर की जयंती पर अमित शाह का भावुक संदेश- ‘उनका बलिदान सदैव प्रेरित करेगा’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर की जयंती पर उन्हें नमन किया. 15 मई 1907 को जन्मे सुखदेव ने भगत सिंह और राजगुरु के साथ मिलकर देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया.
बस्तर की बदली तस्वीर! गृह मंत्री अमित शाह से मिले सीएम विष्णु देव साय, गिनाईं विकास की उपलब्धियां
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर में तेजी से बदल रहे हालात और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी.
NDRF की वर्दी पर चमकेगा ‘निशान’; गृह मंत्री ने आपदा नायकों के समर्पण को किया सलाम
गाजियाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF को देश के सर्वोच्च सम्मान 'प्रेसिडेंट्स कलर अवार्ड' से नवाजा. ये सम्मान बल की असाधारण सेवा और समर्पण का प्रतीक है. इससे पहले असम, हरियाणा और छत्तीसगढ़ पुलिस को भी यह गौरव मिल चुका है.
मुगलों के लिए काल थे संभाजी महाराज; गृह मंत्री अमित शाह ने याद किए स्वराज की रक्षा के ऐतिहासिक पल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके अदम्य साहस और धर्मरक्षा के संकल्प को याद किया. 14 मई 1657 को जन्मे संभाजी महाराज ने मुगलों के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया और अपनी संस्कृति व स्वराज के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया.
मोदी सरकार का तोहफा: गुजरात में तैयार होगा देश का पहला सेमी हाई-स्पीड डबल रेल कॉरिडोर, गृह मंत्री अमित शाह ने जताई खुशी
मोदी कैबिनेट ने अहमदाबाद (सरखेज)-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड डबल रेल लाइन को मंजूरी दे दी है. 134 किमी लंबी इस परियोजना पर 20667 करोड़ रुपये खर्च होंगे. यह परियोजना धोलेरा स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट और लोथल को जोड़ेगी.
नागपुर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, अमित शाह बोले- दुनिया भर में पहुंचेगी शहर की गौरवशाली विरासत
Amit Shah On Nagpur Airport: मोदी सरकार ने नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उन्नयन और आधुनिकीकरण को बड़ी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की उस जमीन की लीज अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी है, जो MIHAN इंडिया लिमिटेड को नागपुर एयरपोर्ट के संचालन के लिए दी गई थी.
अमित शाह ने दी अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की बधाई, कहा- ‘स्वस्थ भारत की असली नींव हैं नर्सें’
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर अमित शाह ने नर्सों को 'स्वस्थ भारत की असली नींव' बताया है, लेकिन इसके पीछे सरकार की कौन सी बड़ी स्वास्थ्य योजनाएं काम कर रही हैं? जानिए देश भर में नर्सों ने कैसे मनाया यह खास दिन और क्या हैं उनकी प्रमुख मांगें.
‘बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति’, अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं
गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के नेताओं ने सरहिंद फतह दिवस पर बाबा बंदा सिंह बहादुर को नमन किया है. लेकिन वजीर खान के अंत और सरहिंद फतह की इस शौर्य गाथा के पीछे ऐसा कौन सा रोष था जिसने मुगलों की जड़ें हिला दीं? जानिए इस विजय दिवस का महत्व.





