Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

खून से लाल हुआ बलिया का बछईपुर: सनकी पति ने बीवी और सासू मां को उतारा मौत के घाट, फिर हुआ फरार

बलिया के नगरा क्षेत्र में एक दामाद ने अपनी पत्नी और सास की चाकू मारकर हत्या कर दी. आरोपी छत के रास्ते घर में घुसा और ससुर व अपने बेटे पर भी हमला किया. ससुर की हालत गंभीर है और उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है.

Ballia Crime Son-in-law kills wife and mother-in-law with knife in Bachhaipur

Ballia Double Murder: नरेन्द्र मिश्र/ बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की गरिमा को तार-पोर कर दिया है. नगरा थाना क्षेत्र के बछईपुर गांव में शनिवार की रात एक दामाद ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. आपसी विवाद के चलते ससुराल पहुंचे इस शख्स ने अपनी पत्नी और सास की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए ससुर पर भी जानलेवा हमला किया और अपने मासूम बेटे तक को नहीं बख्शा.

साजिश के तहत घर में घुसा ‘कातिल’ दामाद

जानकारी के अनुसार, सिन्हाचवर का रहने वाला अमित गोंड शनिवार की रात अपनी ससुराल बछईपुर पहुंचा. अमित अकेला नहीं था, उसके साथ एक और युवक बाइक पर सवार था. वारदात को अंजाम देने के लिए अमित ने पूरी प्लानिंग की थी. उसने ससुराल पहुंचने से काफी पहले ही अपनी बाइक खड़ी कर दी ताकि किसी को आहट न हो. वो पैदल घर तक पहुंचा और मुख्य दरवाजे के बजाय पड़ोस की दीवार के सहारे छत पर चढ़कर घर के भीतर दाखिल हुआ.

एक के बाद एक किए कई वार

घर में घुसते ही अमित ने अपनी पत्नी प्रीति उर्फ बंटी पर हमला बोल दिया. जब मां को बचाने के लिए उसकी सास बीच में आई, तो सनकी दामाद ने उन पर भी ताबड़तोड़ चाकू बरसा दिए. इस खूनी खेल में प्रीति और उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई. शोर सुनकर जब ससुर अंतू गोंड बचाने दौड़े, तो अमित ने उन्हें भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान उसने अपने ही बेटे को मारने की कोशिश की, जिससे मासूम के हाथ में चोट आई है.

इलाज के लिए वाराणसी रेफर

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही नगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. वोीं, ससुर अंतू गोंड की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है. बलिया के एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं.

पंचायत के बाद भी नहीं सुलझा विवाद

बताया जा रहा है कि अमित और प्रीति की शादी साल 2022 में हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी. कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ. महज पांच दिन पहले ही अंतू गोंड अपनी बेटी प्रीति को ससुराल से विदा कराकर अपने घर लाए थे, ताकि मामला थोड़ा शांत हो सके. लेकिन किसे पता था कि जिसे वे सुरक्षा के लिए घर लाए थे, वहीं काल उसका पीछा करते हुए पहुंच जाएगा.

ये भी पढ़ें: संभल की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं से फैला दहशत का माहौल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital