Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express

Arogya Utsav Expo 2026: दिल्ली में आयोजित आरोग्य उत्सव एक्सपो 2026 में 100 से ज्यादा स्टॉल्स लगे हैं. भारत एक्सप्रेस मीडिया पार्टनर है. एक्सपो में आयुर्वेदिक, प्राकृतिक और पारंपरिक उत्पादों ने पर्यावरण, संस्कृति और स्वास्थ्य को एक मंच पर जोड़ा है.

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-11 में 3 फरवरी को स्कॉर्पियो कार (dwarka scorpio accident) की टक्कर से मारे गए साहिल के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें साहिल की मां इन्ना माकन के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग शामिल हुए। सबने 'वी वॉन्ट जस्टिस', 'तानाशाही नहीं चलेगी' 'जस्टिस फॉर साहिल, और 'हत्यारे नहीं चाहिए, इंडिया वालों अपने बच्चों को बचाओ', इस तरह के नारे लगाकर अपना विरोध जताया।

दिल्ली में आयोजित AI Summit के दौरान हुए कथित हंगामे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए हंगामे की जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई की मांग की।

India Violence Update: मध्य प्रदेश, (jabalpur violence) कर्नाटक (karnataka violence) और हैदराबाद (hyderabad violence) में धार्मिक आयोजनों के दौरान सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं। जबलपुर में मंदिर परिसर (hindu muslim in jabalpur) विवाद पथराव तक बढ़ गया, जबकि बागलकोट और अंबरपेट में जुलूस (shivaji ) के दौरान कहासुनी और तनाव की स्थिति देखने को मिली। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में करने और लोगों को शांत रहने की सलाह दी है।

महाशिवरात्रि 2026 कब है? कई लोगों में यह भ्रम है कि यह 15 फरवरी है या 16 फरवरी। इस साल महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को रात्रि 12:00 बजे से 16 फरवरी 2026 तक निशीथ काल मुहूर्त में मनाई जाएगी। जानिए इस दिन का सही समय, शुभ मुहूर्त और कैसे करें भगवान शिव की पूजा ताकि आपकी श्रद्धा और मंगलकामनाएँ पूर्ण हों।

पटना के गर्ल्स हॉस्टल में हुई NEET छात्रा की मौत को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हुआ. इस दौरान छात्रा की मां ने पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए. भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए नीट छात्रा की मां फफक कर रोने लगी. क्या कुछ कहा है आईए सुनाते हैं.

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में अमेरिकी सेब आयात को लेकर पंजाब, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर में किसान विरोध कर रहे हैं. वे अपनी खेती पर असर और फसलों के दाम गिरने से चिंतित हैं.

समाजवादी पार्टी सांसद अखिलेश यादव ने संसद सत्र को लेकर बयान दिया है, उन्होंने कहा कि, "हम सब विपक्ष के लोग चाहते हैं कि सदन सुचारू रूप से चले और उस समय तो सदन चलना और महत्वपूर्ण हो जाता है जब अमेरिका से इतनी बड़ी डील हुई है, ये डील नहीं ढील दी गई है... भाजपा ये भी समझा रही है कि 18 और शून्य बराबर है, इन सबके जवाब विपक्ष मांग रहा है क्योंकि बहुत दिनों के बाद बड़े पैमाने पर 1991-92 के बाद बाज़ार खुला है... सरकार को आगे आकर बहुत सी बातों को न लेकर सीधे-सीधे विपक्ष के सवाल का जवाब देना चाहिए।

India–US टैरिफ डील को लेकर यह सवाल लगातार उठता रहा है कि क्या Donald Trump द्वारा टैरिफ में नरमी PM Modi के सम्मान में की गई थी या फिर यह दोनों देशों की रणनीतिक दोस्ती और अमेरिकी हितों का नतीजा थी। दरअसल, ट्रंप की टैरिफ नीति हमेशा “America First” पर आधारित रही, लेकिन भारत के मामले में उन्होंने व्यवहारिक लचीलापन दिखाया। भारत न सिर्फ एशिया में अमेरिका का एक अहम रणनीतिक साझेदार है,

Latest