Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों की वोटिंग अब खत्म हो चुकी है। अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन नतीजों से पहले, एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। लगभग हर सर्वे एजेंसी का अनुमान यही कह रहा है — एनडीए की सरकार एक बार फिर बन सकती है, हालांकि मुकाबला इस बार बेहद कांटे का है।

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भयानक कार ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला दिया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, अब भी 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट गायब है और स्लीपर सेल एक्टिव मोड में हैं। गिरफ्तार हुई डॉक्टर शाहीना और उसका टेरर मॉड्यूल अयोध्या व काशी जैसे धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना चाहता था। इस वीडियो में जानिए – कौन है इस साजिश के पीछे, कैसे भारत के भीतर एक्टिव है स्लीपर सेल, और क्या देश पर खतरा अभी

नोएडा (Noida) में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर हो गया है, जहाँ हवा ज़हरीली (poisonous air) हो चुकी है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार चला गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रिकॉर्ड 69.9% मतदान के बाद अब सबकी निगाहें 14 नवंबर के नतीजों पर हैं. महिलाओं की बढ़ी भागीदारी और नीतीश कुमार की स्थिर नेतृत्व छवि ने एनडीए को बढ़त दिलाई है.

बिग बॉस 19 में बड़ा उलटफेर होने वाला है. अब घरवालों को उनका नया कैप्टन मिल गया है. जानिए कौन है वो शख्स. इसके साथ ही म-दुल तिवारी अब घर से बेघर हो गए है. बिग बॉस 19 से जुड़े हर अपडेट के लिए देखें ये वीडियो.

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट ने राजधानी में हड़कंप मचा दिया है। जांच में सामने आया है कि धमाके में इस्तेमाल की गई i20 कार डॉक्टर उमर की थी, जो 10 दिन तक अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पार्क रही। सीसीटीवी फुटेज में तीन लोग नजर आए हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि इस साजिश को विदेश में बैठे एक हैंडलर ने ऑपरेट किया। फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, धमाके में हाई-ग्रेड मिलिट्री एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया।

1971 युद्ध के बाद पहली बार पाकिस्तान का जंगी जहाज बांग्लादेश पहुंचा है। इस घटनाक्रम से भारत की सुरक्षा और कूटनीतिक स्थिति पर क्या असर पड़ेगा? जानिए India Bangladesh Relation और South Asia Tension की पूरी जानकारी।

समाजसेवी स्वर्गीय श्री राजेश राय की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सामूहिक गायत्री मंत्र और ओमकार का जाप कराया. वे बोले कि नियति का नियम स्पष्ट है- “जो आया है वो जाएगा.” फिर भी, मन इस दुख, वेदना, बिछोह और दर्द को स्वीकार नहीं करता.

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय के दिवंगत बड़े भाई राजेश राय की याद में लोधी रोड स्थित चिन्मय मिशन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया. इसमें पत्रिकारिता, राजनीति, लेखन, गीत-संगीत एवं आध्यात्मिक जगत की हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने आईं.

आज भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में राजधानी दिल्ली में एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, कवि कुमार विश्वास, आचार्य पवन त्रिपाठी एवं अन्य गणमान्य शख्स पहुंचे.

Latest