Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat

यूपी देश का पहला सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल नीति लागू करने वाला राज्य बनेगा. 3,000 करोड़ से अधिक निवेश की योजना. किसानों को लाभ, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. राउंडटेबल में नीति पर चर्चा हुई.

राजधानी में रह रहे विदेशी नागरिकों की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. आंकड़े बताते हैं कि 2021 में जहां सिर्फ 78 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था. वहीं 2022 में यह संख्या बढ़कर 152 तक पहुंच गई.

नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई. 550 विद्वानों ने विचार-विमर्श किया. नड्डा बोले— मोदी सरकार का ‘सबका साथ, सबका विकास’ अंत्योदय दर्शन को साकार कर रहा है.

ईजमायट्रिप 2.0 की शुरुआत हुई है, कंपनी के चेयरमैन ने स्केलेबल बिजनेस के लिए 49% इक्विटी के साथ पूंजी और 3 करोड़ ग्राहक आधार की पेशकश की. ट्रैवल, वेलनेस, फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स सहित कई क्षेत्रों में साझेदारी की योजना.

लखनऊ आयकर दफ्तर में IRS अधिकारियों गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच मारपीट का मामला. योगेंद्र ने गर्ग पर टैक्स हेराफेरी का आरोप लगाया, उनकी पत्नी ने साजिश का दावा किया.

एयरलाइन ने Airbus A350-900 विमान के 30 और यूनिट्स की खरीद के लिए Airbus के साथ MoU (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए हैं.

मुख्य आरोपी (A1) ने पहले लड़की से दोस्ती की, फिर उसे बहलाकर एक सुनसान जगह पर ले गया और अपने साथी (A2) के साथ मिलकर उसका बलात्कार किया. इस पूरी घटना का वीडियो बनाया गया, जिसे बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किया गया.

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर स्वर्ण जड़ित कलश की तस्वीर सामने आई हैं. यहां 2 जून को सरयू जल कलश यात्रा निकलेगी. 5 जून को मंदिर के प्रथम तल और परकोटा के नवनिर्मित मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा होगी.

सलमान खुर्शीद ने कहा, "भारत एक स्वर में कह रहा है, 'आतंकवाद अब और नहीं.'... हमें उम्मीद है कि हम आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक उभार पैदा करेंगे ताकि दुनिया शांतिपूर्ण और समृद्ध हो सके... हम विश्वास के साथ कह सकते हैं, 'हम होंगे कामयाब'."

हैवल्स इंडिया लिमिटेड ने नोएडा में 879 करोड़ रुपये के आरएंडडी सेंटर के लिए निवेश किया, जो अब 2026 तक क्रियाशील होगा. यह तभी संभव हो पाया जब उद्यमी मित्रों ने समयबद्ध ढंग से प्रक्रियागत अड़चनों को दूर किया.