Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

bihar

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिहार सरकार से कहा कि वह बिहार पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद का सदस्य नियुक्त करने से जुड़ा नोटिफिकेशन रिकॉर्ड पर रखे. राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत को बताया था कि उन्हें उच्च सदन के लिए नॉमिनेट किया गया है और उन्होंने शपथ भी ले ली है.

आईएमडी ने 5 अगस्त के लिए दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 15 से अधिक राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से कई राज्यों में जलभराव, भूस्खलन और तेज हवाओं का खतरा बढ़ गया है.

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेवी और पूर्व राज्यपाल पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. उन्होंने मंगलवार को कोल्हापुर में अंतिम सांस ली. उनके निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है.

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी शनिवार को पार्टी की फैक्ट फाइंडिंग टीम के साथ बिहार पहुंचे है.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार छात्रों की रिहाई और उन पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर राज्य सरकार को कड़ी चेतावनी दी है.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है.

सफियासराय थाना क्षेत्र में तीन महीने पहले हुई मधु कुमारी की मौत का सच FSL रिपोर्ट से सामने आ गया है. वैज्ञानिक जांच में दरोगा के हाथ से गनशॉट अवशेष मिले हैं, जिससे साबित होता है कि उसने ही सर्विस पिस्टल से गोली चलाई थी.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी और उनकी पत्नी की बेखौफ बदमाशों ने हत्या कर दी. कातिल पूरी तैयारी के साथ सर्जिकल ग्लव्स और डक्ट टेप लेकर आए थे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के चलते दो ढाबा संचालकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मारपीट के दौरान एक बुजुर्ग मैनेजर के साथ अमानवीय हरकत करते हुए थूक चटवाने की घटना सामने आई है, जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.

Latest