Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

bihar news

Bharat Tiwari Encounter Case: आरा के भरत तिवारी एनकाउंटर के मामले में अब सरकार बैकफुट पर है. सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में कराने का फैसला किया है. सीएम चौधरी का कहना है कि इस जांच का उद्वेश्य सभी पहलुओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता से जांच कर जनता के सामने लाना है.

Mohammad Taufiq Murder: सीतामढ़ी में चोरौत के भंटाबाड़ी में 14 साल के मोहम्मद तौफीक की ईंटों से मारकर निर्मम हत्याकर दी. सबूत मिटाने के लिए शव पर तेजाब भी डाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Sitamarhi aata therapy case: सीतामढ़ी सदर अस्पताल में करंट से घायल युवक का इलाज डॉक्टरों के साथ-साथ परिजन कथित ‘आटा थेरेपी’ से भी करते नजर आए. डॉक्टरों ने इसे खतरनाक बताते हुए कहा कि विद्युत हादसों में केवल वैज्ञानिक और चिकित्सकीय उपचार ही प्रभावी होता है.

Tej Pratap Yadav FIR: बिहार की सियासत में भूचाल आया हुआ है. तेज प्रताप यादव ने देर रात सचिवालय थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई है. इसमें उन्होंने बताया कि उनके और उनके पिता लालू यादव के हत्या की साजिश रची जा रही है. जानिए आखिर उन्होंने किस पर आरोप लगाया है?

Muzaffarpur Instagram exploitation case: मुजफ्फरपुर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

Anant Singh Convoy Accident: बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह शादी समारोह से पटना लौट रहे थे, तभी उनके काफिले की कई गाड़ियां ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं.

Sitamarhi Liquor Loot: सीतामढ़ी के बोखड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब से लदे एक ट्रक से ग्रामीणों द्वारा सरेआम शराब और बीयर लूटने का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है.

बिहार सरकार ने 'बिहार रैयती भूमि क्रय नीति 2026' को मंजूरी देकर ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्रों में जमीन खरीद-बिक्री पर लगी पाबंदी हटा दी है. नई नीति के तहत ग्रामीण जमीन पर 4 गुना, शहरी जमीन पर 2 गुना मुआवजा और 10% अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है.

कटिहार के एक आईटीआई कॉलेज में छात्रों ने फॉर्म भरने, अटेंडेंस बनवाने और परीक्षा में नंबर बढ़ाने के नाम पर ₹3600-₹3600 वसूले जाने का आरोप लगाया है. छात्रों का दावा है कि बिना रसीद पैसे लिए गए, जबकि कॉलेज प्रशासन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है.

Bihar News: "प्रखंड हो या जिला बहुआने से हिला", "जतिये ब्रांड बा" जैसे जातिवादी और द्विअर्थी गानों पर अब सम्राट सरकार का डंडा चल सकता है. बिहार सरकार अश्लील, भड़काऊ और जातिसूचक गीतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में है.