Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

bihar news

Bihar News: विधानसभा में चौकीदार और दफादार पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया. सीएम नीतीश कुमार ने राजद पर जमकर निशाना साधा और पुराने शासनकाल की याद दिलाई.

Andhra Police Raids Bihar IG Sunil Kumar Nayak: बिहार के फायर आईजी सुनील कुमार नायक के पटना आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस ने छापा मारा है. 2021 में पूर्व सांसद रघुराम राजू को टॉर्चर करने और हत्या के प्रयास (307) का आरोप है. अब उनके गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

Bihar News: नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर भट्ठी को आग के हवाले कर दिया.

Bihar News: सरकार ने सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग, ओवरब्रिज, अंडरपास और सीसीटीवी जैसी योजनाओं की घोषणा की है.

बिहार के आरा में एक ओर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे करते हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही तस्वीर पेश कर रहे हैं. शनिवार रात आरा सदर अस्पताल में अचानक बिजली चली गई, जिससे इलाज के लिए आए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

बिहार के बाढ़ पटना अनुमंडल के रूपस गांव में इन दिनों एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. चेक गणराज्य से आए विदेशी दूल्हे को देखने के लिए गांव और आसपास के क्षेत्रों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भारतीय और वेस्टर्न संस्कृति के संगम से सजी इस शादी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

बिहार पुलिस ने वैशाली के दो होटलों में छापेमारी कर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया और होटल संचालकों समेत तीन को गिरफ्तार किया है. वहीं रोहतास में भी पुलिस ने रेड लाइट एरिया में दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लिया है.

क्या राजनीति में भाषाई और क्षेत्रीय नफरत की कोई सीमा नहीं बची है? DMK सांसद दयानिधि मारन ने उत्तर भारतीय महिलाओं को सिर्फ 'खाना बनाने और बच्चे पैदा करने वाली' बताकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था. अब उन्हें इस मामले में बिहार के मुजफ्फरपुर की कोर्ट (Muzaffarpur Court) ने तलब किया है. जानिए क्या है पूरा मामला?

नवादा में होली से पहले की गई इस बड़ी कार्रवाई ने शराब माफिया की एक और साजिश को बेनकाब कर दिया है. 57 कार्टन विदेशी शराब की बरामदगी

नौकरी का तलाश में बेतिया का युवक ओमान गया था. वहां कानूनी या स्पॉन्सरशिप से जुड़ी समस्या की वजह से 15 महीना से जेल में बंद है, परेशान मां ने प्रशांत किशोर से मदद की गुहार लगाई है, जिसपर प्रशांत किशोर ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.