Bharat Express DD Free Dish

“लोकतंत्र की भलाई से राहुल गांधी को दर्द होता है…”, आखिर राहुल गांधी पर क्यों बरस पड़े बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Samrat Chaudhary ने राहुल गांधी के भाजपा और चुनाव आयोग के पार्टनरशिप होने वाले बयान को लेकर कहा कि राहुल गांधी को अनुभव कम है, उन्हें नहीं पता होगा कि उनके माता-पिता और उनकी दादी ने लोकतंत्र के साथ क्या किया था.

Samrat Chaudhary: बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कोई भी लोकतंत्र के लिए अच्छा काम करता है, तो उन्हें दर्द होता है.

राहुल गांधी के भाजपा और चुनाव आयोग के पार्टनरशिप होने वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अनुभव कम है, उन्हें नहीं पता होगा कि उनके माता-पिता और उनकी दादी ने लोकतंत्र के साथ क्या किया था.

राहुल गांधी के परिवार ने देश के लोकतंत्र को लूटा

पटना में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने इस देश के लोकतंत्र को बराबर लूटने का काम किया है. यह पूरा देश जानता है. उन्होंने आगे राजद नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान जिनके साथ घूम रहे हैं, उनके परिवार ने तो 15 साल तक बूथ कैप्चरिंग और लूट करने का ही काम किया है. बिहार की जनता जानती है कि गांधी परिवार और लालू परिवार ने बिहार के साथ क्या किया है.

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी से मिले चीन के विदेश मंत्री, कहा- शी जिनपिंग से मुलाकात का इंतजार

उप राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर भी डिप्टी सीएम ने कहा

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंडिया गठबंधन की ओर से उप राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा को लेकर कहा कि सभी जानते हैं कि एनडीए के उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन की जीत तय है. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज को उम्मीदवार देने का मतलब क्या है? एक तरह से यह स्पष्ट दिखता है कि उन्हें लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है. जब जनमत एनडीए के पास है, तो इन्हें तो समर्थन करना चाहिए.

विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि जो चोर होते हैं, उनकी मानसिकता ऐसी ही होती है. ये लोग चोरी करने वाले हैं. इन लोगों ने देश को लूटा है, चाहे वह गांधी परिवार हो या लालू परिवार. इन दिनों लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर हैं. उनके साथ इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्षी दल के अन्य नेता भी शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read