Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

bihar politics

बिहार दौरे पर गए हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि ये लगातार चौथी बार सत्ता में आएंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मुखिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए टिप्पणी की कि वहां मुखिया बनने के लिए आपराधिक केस होना जरूरी है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता के खिलाफ मौजूद सबूतों पर जोर दिया.

Waqf Bill Protest: AIMPLB ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू किया, जिसमें बिहार विरोध का केंद्र बना. लालू यादव और तेजस्वी यादव समेत कई नेता इस आंदोलन में शामिल हुए, जबकि सरकार ने आरोपों को खारिज किया.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने गठबंधन को प्राथमिकता दी है. सीट बंटवारे पर जल्द फैसला होगा. बैठक में कांग्रेस ने सम्मानजनक सीटों की मांग की और गठबंधन की रणनीति पर चर्चा की.

बक्सर दौरे के दौरान पशुपति पारस ने चिराग पासवान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने बिहार सरकार पर अपराध रोकने में नाकाम होने का आरोप लगाया और नीतीश को 'बीमारू मुख्यमंत्री' बताया.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ा झटका. मुस्लिम संगठनों ने वक्फ विधेयक पर जेडीयू के रुख के कारण उनकी इफ्तार पार्टी का बहिष्कार किया.

नीतीश कुमार के राष्ट्रगान के दौरान लापरवाहीपूर्ण व्यवहार पर तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद ने तीखी आलोचना की. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और विवाद खड़ा कर दिया.

भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29-30 मार्च को पटना आएंगे, जहां वे पार्टी नेताओं से मिलकर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे.

बिहार के पूर्व मंत्री और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सियासी हलचल बढ़ा दी है. इस वीडियो में तेज प्रताप एक पुलिसकर्मी से वर्दी में नाचने को कहते नजर आ रहे हैं.

Bihar Politics: JDU प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आरक्षण के मुद्दे पर धरने को नौटंकी करार दिया है. उन्होंने कहा कि पटना में धरना देने की बजाय उन्हें सुप्रीम कोर्ट के सामने धरना देना चाहिए.