Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

bihar

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह को धोखाधड़ी के मामले में बेगूसराय कोर्ट से समन जारी हुआ. 2023 में समस्तीपुर में अक्षरा की अधूरी परफॉर्मेंस के बाद आयोजकों को भारी नुकसान हुआ था.

तेजस्वी यादव ने भोजपुर में घुड़दौड़ का उद्घाटन किया. बिहार की पहली प्रांतीय घोड़ा रेस में हजारों लोग पहुंचे. देर रात तक चली प्रतियोगिता में घोड़ों को पुरस्कार मिले.

निशांत कुमार ने मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में सीएम चेहरा नीतीश कुमार हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस बात को माना है.

Bihar News: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 35-40 सीटों की मांग की है. 'हम' के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने क्‍या कुछ कहा, जानिए-

Naxalite Arrest In Bihar: औरंगाबाद पुलिस ने 11 साल से फरार हार्डकोर नक्सली मुकेश यादव को गिरफ्तार किया. वह लेवी वसूली और युवाओं को नक्सल से जोड़ने जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था.

पुलिस ने राजद विधायक रीतलाल यादव के खिलाफ दर्ज शिकायत के बाद कोर्ट की अनुमति से उनके ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया. छापे की कार्रवाई पटना (पश्चिम) के एसपी के नेतृत्व में की गई.

भीषण आंधी-पानी से नालंदा में 18, वज्रपात से सीवान में दो और कटिहार, दरभंगा, बेगूसराय, भागलपुर तथा जहानाबाद में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

पटना में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय के लिपिक और सुपौल के वीरपुर एसडीपीओ के रीडर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने बिक्सा ओरियाना से प्राकृतिक सिन्दूर विकसित किया है. इस नवाचार को बिहार स्टार्टअप से 10 लाख रुपये का अनुदान मिला है, जिससे ग्रामीण रोजगार और जैव-आर्थिकी विकास को बढ़ावा मिलेगा.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के कारण पहले उनका इलाज पटना में हुआ, लेकिन स्थिति स्थिर न होने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया.