Border 2 Public Review : एक्शन, इमोशन और देशभक्ति ने जीता दर्शकों का दिल
फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सिनेमाघरों से बाहर निकले लोगों ने Bharat Express से खास बातचीत में फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, भावनात्मक दृश्यों और दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। दर्शकों का कहना है कि फिल्म न सिर्फ शानदार मनोरंजन करती है, बल्कि देशभक्ति की भावना को भी मजबूती से सामने रखती है। इस पब्लिक वॉक्स पॉप में युवाओं से लेकर बुज़ुर्गों तक, सभी ने बॉर्डर 2 को हर भारतीय के लिए देखने लायक फिल्म बताया। लोगों का मानना है कि यह फिल्म भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और देश के प्रति गर्व को प्रभावशाली अंदाज़ में दर्शाती है। कुल मिलाकर, Border 2 एक ऐसी फिल्म बनकर उभरी है जो दिल को छूती है और राष्ट्रप्रेम का जज़्बा जगाती है।
महाकाल की शरण में पहुंचे ‘अन्ना’: बेटे की फिल्म और बेटी के नए सफर के लिए टेका मत्था
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. उन्होंने अपने बेटे अहान शेट्टी की आगामी फिल्म और बेटी अथिया शेट्टी के लेखन-निर्माण के क्षेत्र में नए सफर की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की.
जुहू में अक्षय कुमार के काफिले से टकराया ऑटो, एक्टर ने खुद कार से उतरकर बचाई घायलों की जान
मुंबई के जुहू में अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले की गाड़ी और एक ऑटोरिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के वक्त अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ मौजूद थे. स्टारडम को दरकिनार कर अक्षय ने तुरंत कार से उतरकर पलटे हुए ऑटो को सीधा करवाया.
सुरों के संगम पर मजहबी सियासत, निशाने पर आए एआर रहमान ने क्या दी सफाई? सियासत से सिनेमा तक चर्चा तेज
AR Rahman Controversy: भारत के मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने बॉलीवुड में सांप्रदायिक भेदभाव को लेकर अपनी राय रखी, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. रहमान ने इंस्टाग्राम वीडियो में सफाई दी और भारत के प्रति आभार जताया.
Sunny Deol के करियर का सबसे सफल साल साबित होगा 2026? इस साल रिलीज़ होंगी उनकी ये फिल्में; साउथ में भी दिखेगा दबदबा
साल 2026 सनी देओल के लिए बहुत खास होगा. उनकी अलग-अलग जॉनर की फिल्में जैसे वॉर, माइथोलॉजी, हिस्टोरिकल, कॉमेडी और एक्शन सब कुछ होगा. बड़े सितारों के साथ काम और फ्रेंचाइजी फिल्में फैंस के लिए खुशी की बात है.
3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी ‘बॉर्डर 2’, क्या धुरंधर-एनिमल जैसा बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी फिल्म?
Border 2 Movie: सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 3 घंटे से ज्यादा लंबी होगी. जानिए फिल्म का रनटाइम, रिलीज डेट, स्टार कास्ट और क्या यह धुरंधर व एनिमल जैसा बॉक्स ऑफिस कमाल कर पाएगी.
पिता की याद में भावुक हुए निकितिन धीर: शेयर की अधूरी फिल्म के सेट की वो आखिरी तस्वीर
'महाभारत' के अमर 'कर्ण' पंकज धीर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें उनके बेटे निकितिन धीर के जरिए आज भी जीवंत हैं. निकितिन ने हाल ही में पिता के साथ एक अधूरी फिल्म के सेट की भावुक तस्वीर शेयर की है.
पॉपुलर एक्ट्रेस नोरा फतेही का एक्सीडेंट, किसने मारी टक्कर, डॉक्टर ने क्या कहा और अब कैसी है हालत?
Nora Fatehi Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का मुंबई में कार एक्सीडेंट हो गया. शराबी ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मारी. डेविड गुएटा के कार्यक्रम में नोरा शामिल होने जा रहीं थीं.
Shilpa Shetty IT Raids: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर आयकर विभाग की छापेमारी, आखिर किस मामले में बढ़ीं मुश्किलें?
Income Tax Raid at Shilpa Shetty House: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के घर पर इनकम टैक्स विभाग ने रेड मारी. बेंगलुरु के बास्टियन रेस्टोरेंट पर भी छापा पड़ा. इनकम टैक्स विभाग की टीमें दस्तावेज जांच रही.
“रहमान डकैत” के घर हवन: धुरंधर की सफलता के बाद अक्षय खन्ना ने घर पर कराई वास्तु शांति पूजा, फैंस में उठे सवाल
Bollywood News: धुरंधर की सफलता के बीच अक्षय खन्ना ने अलीबाग घर पर वास्तु शांति हवन कराया. पुजारी ने उनके सादगी की तारीफ की है.





