Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Business news

भारत में पेट्रोकेमिकल्स की मांग 2025 में भी मजबूत बनी रहेगी, इलेक्ट्रिक वाहनों और घरेलू उपकरणों की बढ़ती मांग से इस क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा.

बेंगलुरू ने कुल GCC लीजिंग वॉल्यूम का 42 प्रतिशत हिस्सा हासिल किया, जिसमें 2024 में 100 लीज ट्रांजैक्शन के साथ कुल 9.3 MSF ऑफिस स्पेस था, जो सभी शहरों में सबसे अधिक है. बेंगलुरू के बाद चेन्नई में 89 डील हुईं. दोनों शहरों में 50,000 वर्ग फुट से कम की श्रेणी में सबसे अधिक लीज देखी गईं.

हुंडई मोटर इंडिया ने भारत से कारों के निर्यात के 25 साल पूरे कर लिए हैं और अब तक 37 लाख से अधिक कारें 60 से ज्यादा देशों में भेजी हैं. कंपनी ने 2024 में 1,58,686 कारों का निर्यात किया है.

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे सप्ताह में बढ़कर 638 अरब डॉलर हो गया है. यह वृद्धि 7.6 अरब डॉलर है, जो 7 फरवरी तक की है.

खाद्य वस्तुओं में सब्जियों की कीमतों में गिरावट के कारण इस साल जनवरी में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति कम होकर 2.31 प्रतिशत पर पहुंच गई.

भारत की कुल वेयरहाउसिंग स्टॉक क्षमता 2024 में बढ़कर 533.1 मिलियन स्क्वायर फीट हो गई है. साथ ही टियर 2 और 3 शहरों का योगदान बढ़कर 100 मिलियन स्क्वायर फीट या 18.7 प्रतिशत हो गया है. यह जानकारी गुरुवार को जारी की गई रिपोर्ट में दी गई.

सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है. बीते 40 दिनों में 10 बार ऐसा हुआ जब सोने ने अपने ही पुराने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

वित्त मंत्रालय के व्यय सचिव मनोज गोविल के अनुसार, 8वां वेतन आयोग अप्रैल तक गठित हो सकता है और इसका आर्थिक प्रभाव 2026-27 के वित्तीय वर्ष से देखने को मिलेगा.

भारत का दवा उद्योग 2047 तक 350 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल कर सकता है, जो मौजूदा स्तर से लगभग 10-15 गुना ज्यादा होगा.

भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में मजबूत शुरुआत की है, लेकिन इसे बनाए रखने के लिए निवेश, नीति समर्थन, कुशल प्रतिभा और सप्लाई चेन पर ध्यान देना जरूरी है.