नवंबर 2024 में भारत का औद्योगिक उत्पादन छह महीने के उच्चतम स्तर 5.2% पर पहुंचा
भारत के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में नवंबर 2024 में 5.2% की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले छह महीनों में सबसे अधिक है। यह वृद्धि निम्न आधार प्रभाव के कारण हुई है.
भारत में स्टार्टअप फंडिंग 2016 के 8 अरब डॉलर से बढ़कर 115 अरब डॉलर हुई: DPIIT
भारत में स्टार्टअप फंडिंग 2016 के 8 अरब डॉलर से बढ़कर 115 अरब डॉलर हुई, जबकि स्टार्टअप्स की संख्या 400 से बढ़कर 1.57 लाख से अधिक हो गई. यह स्टार्टअप इंडिया पहल के बाद से भारत के स्टार्टअप क्षेत्र में बड़ा बदलाव है.
केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.73 लाख करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण किया
केंद्र सरकार ने राज्यों को 1.73 लाख करोड़ रुपये का कर हस्तांतरण किया, जो दिसंबर 2024 में जारी किए गए 89,086 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है. यह राशि राज्यों को उनके पूंजीगत व्यय और विकास तथा कल्याण से जुड़े खर्चों को तेज करने में मदद करेगी.
वर्ष 2024 में भारत ने रिकॉर्ड 24.5 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता बढ़ाया, पवन ऊर्जा में भी 3.4 GW की बढ़ोतरी
वर्ष 2024 में भारत ने रिकॉर्ड 24.5 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता और 3.4 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी, जो नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्शाता है.
दिसंबर में ई-वे बिल दो साल में दूसरे उच्चतम स्तर पर, सालाना 17.6% की बढ़त
दिसंबर 2024 में ई-वे बिल की संख्या 112 मिलियन तक पहुंच गई, जो पिछले 24 महीनों में दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है और इसमें पिछले साल की तुलना में 17.6% की बढ़ोतरी हुई है.
म्यूचुअल फंड फोलियो ने दिसंबर 2024 में रिकॉर्ड तोड़ा, 22.50 करोड़ के पार पहुंचे
दिसंबर 2024 में म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या रिकॉर्ड 22.50 करोड़ के पार पहुंच गई, जिसमें रिटेल म्यूचुअल फंड फोलियो में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई.
सपाट खुला भारतीय शेयर बाजार, मजबूत नतीजों के बाद TCS का शेयर करीब 4 प्रतिशत चढ़ा
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को सपाट खुला, लेकिन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मजबूत तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद आईटी सेक्टर में खरीदारी देखी गई.
भारतीय मैन्युफैक्चरिंग और प्राइवेट इन्वेस्टमेंट में वृद्धि की संभावना: CII प्रेसिडेंट संजीव पुरी
भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के अध्यक्ष संजीव पुरी ने भारतीय मैन्युफैक्चरिंग और प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के भविष्य को लेकर आशावादी दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है, जिसमें उन्होंने आर्थिक वृद्धि, चुनौतियों और आगामी बजट से उम्मीदों पर अपने विचार साझा किए.
पारंपरिक नौकरियां बढ़ेंगी, लेकिन तकनीकी कौशल की मांग सबसे ज्यादा: रिपोर्ट
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले पांच वर्षों में तकनीकी नौकरियों का विकास सबसे तेज होगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) जैसी तकनीकी क्षमताएं सबसे ज्यादा मांग में होंगी.
म्यूचुअल फंड्स ने फिक्स्ड डिपॉजिट और इक्विटी को छोड़ा पीछे, बना भारत में निवेश का सबसे पसंदीदा विकल्प
भारत में म्यूचुअल फंड्स निवेशकों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं, खासतौर पर सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स (SIPs) के जरिए निवेश करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है.







