Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

CBI

CBI ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ प्रधान डाकघर के तीन अधिकारियों—SDI, ओवरसियर और डाक सहायक—को ₹7,500 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. ये रिश्वत एक सहायक शाखा डाकपाल की नियुक्ति और पदभार ग्रहण करने की अनुमति देने के लिए मांगी गई थी.

CBI की वाइल्डलाइफ क्राइम यूनिट ने पिंजौर में एक विशेष अभियान चलाया और वन्यजीवों की तस्करी में लिप्त गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया. तेंदुए की खाल, ऊदबिलाव की खाल और पैंगोलिन के शल्क जैसे अवशेष बरामद किए गए.

सीबीआई ने आईओसीएल, नोएडा डिवीजन के तत्कालीन अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मामला दर्ज किया और पांच स्थानों पर छापेमारी की, जहां से कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए

मुंबई में सीबीआई, वित्तीय सेवा विभाग और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुख्य सतर्कता अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक आयोजित हुई

लैंड फॉर जॉब से संबंधित सीबीआई से जुड़े मामले में सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि एक पूर्व सरकारी अधिकारी के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मिल गई है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एमसीडी की पूर्व पार्षद गीता रावत को रिश्वत के आरोपों से बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को उचित संदेह से परे साबित नहीं कर सका.

गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के 31 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है.

दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने चुनाव प्रचार के चलते व्यक्तिगत पेशी से छूट दी. अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी.

CBI मामलों के लिए विशेष अदालत ने स्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट्र के पूर्व अधिकारी को धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में 7 साल की सजा सुनाई है.

CBI ने 7 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 10 जगहों पर छापेमारी कर ₹34 लाख नकद और USD 38,414 के डिजिटल वर्चुअल एसेट्स बरामद किए.