Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

CBI

भारत में इंटरपोल के लिए राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के रूप में सीबीआई, देश भर की एजेंसियों के साथ सहयोग के माध्यम से आपराधिक मामलों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की सुविधा प्रदान करती है. अब भारतपोल के लॉन्च होने से, हर भारतीय एजेंसी और सभी राज्यों की पुलिस आसानी से इंटरपोल से जुड़ सकेगी.

6 अप्रैल 2006 को नांदेड़ के पटबंधारे नगर में राजकोंडवार के घर पर एक बड़ा विस्फोट हुआ था. कोर्ट ने सभी 13 आरोपियों को बरी कर दिया है. इस फैसले से सीबीआई को बड़ा झटका लगा है.

CBI ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोप है कि आरोपी हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता से ₹20,000 की रिश्वत की मांग की थी.

सीबीआई ने2 कस्टम इंस्पेक्टर और केनरा बैंक अधिकारी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है. जिन पर ₹50,000 रिश्वत लेने का आरोप है, छापेमारी में ₹4.76 लाख नकदी बरामद हुई.

केरल के पेरिया डबल मर्डर केस में न्यायपालिका का कड़ा रुख सामने आया है, जिसमें यह संदेश दिया गया है कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के नाम पर हिंसा और हत्याएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

सीबीआई ने अपने डिप्टी एसपी बी.एम. मीणा और अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया और 20 स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें 55 लाख रुपये नकद और संदिग्ध वित्तीय दस्तावेज बरामद किए गए.

सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश ने 30 दिसंबर 2024 को तेलगी फर्जी स्टांप घोटाले में 5 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 3 साल के कारावास और 2.5 लाख रुपये के कुल जुर्माने की सजा सुनाई.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 25,000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत गिरफ्तार एमटेक के प्रमोटर अरविंद धाम की न्यायिक हिरासत की अवधि 7 जनवरी तक बढ़ा दी है.

विशाखापत्तनम में विशेष सीबीआई अदालत ने केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क (रेटी. आईआरएस अधिकारी) के पूर्व सहायक आयुक्त रयाभारपु वेंकट लक्ष्मी नरसिंह राव और उनकी पत्नी रयाभारपु गोवरी रत्नम को मामले में तीन साल की सजा और 2 लाख रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है.

सीबीआई अदालत ने अहमदाबाद में 5 आरोपियों को जाली दस्तावेजों और धोखाधड़ी के मामले में 5 साल जेल और 23.5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई. इनसे न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी को नुकसान हुआ था.