Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

CBI

पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ से कहा था कि सिखों को मार डालो, उन्होंने हमारी माँ को मार डाला. इस घटना के बाद तीन लोगों की हत्या कर दी गई.

Karnataka CBI News: कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने सीबीआई को राज्य में जांच के लिए दी गई सहमति वापस ले ली है. आज वहां सीएम सिद्धारमैया के नेतृत्व में कैबिनेट ने यह फैसला लिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे में सीबीआई अधिकारी को बदलने की मांग वाली याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी किया है. यह याचिका नेविन डेलविन के पिता की ओर से दायर की गई है, जो इस हादसे में अपने बेटे को खो चुके हैं.

Arvind Kejriwal Bail: कोर्ट ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दिया है. केजरीवाल पब्लिक मंच से इस केस से संबंधित बयान नहीं दे सकते हैं.

सीबीआई ने रिश्वतखोरी से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कस्टम डिप्टी कमिश्नर ओम प्रकाश बिष्ट, आईसीडी तुगलकाबाद, कस्टम अधीक्षक अमित कुमार, आईसीडी तुगलकाबाद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

सीबीआई की ओर से पेश की गई चार्जशीट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश में एजेंसी की जांच में पास होने के लिए सीबीआई के अधिकारियों को घूस दी गई. सीबीआई अपने ही अधिकारियों की जांच कर रही है.

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को 17 सितंबर तक दोबारा स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

सीबीआई ने अब तक इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं और 10 पॉलीग्राफ टेस्ट किए हैं, जिनमें से दो टेस्ट अस्पताल के पूर्व प्रमुख डॉ. संदीप घोष के भी शामिल हैं.

प्रवीण सूद ने स्पष्ट किया कि इंटरपोल द्वारा जारी किए गए रेड कॉर्नर नोटिस गिरफ्तारी वारंट नहीं होते.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुमला में भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि ये लोग जनता की नहीं, बल्कि अपने हितों की सरकार चलाना चाहते हैं.