Guwahati: CBI ने विशेष अदालत में डी.बी. स्टॉक कंसल्टेंसी धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ अनुपूरक आरोप पत्र दाखिल किया
इस प्रकरण में धोखाधड़ी के दौरान ग्राहकों से खूब रकम ऐंठी गई थी, बदले में उन्हें 100 रुपये के स्टांप पेपर दिए थे, लेकिन पिछले 3 महीनों से भुगतान में असमंजस था और कई ग्राहकों को भुगतान नहीं मिला था.
SEEPZ-SEZ कार्यालय में भ्रष्टाचार: CBI का एक्शन- 7 सरकारी अधिकारियों को किया गया गिरफ्तार
SEEPZ-SEZ के अधिकारी रिश्वतखोरी में लिप्त थे. ये अधिकारी जगह आवंटन, आयातित माल के निपटान, ड्यूटी-फ्री आयातित सामान को खुले बाजार में बेचने और सिविल ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने के बदले रिश्वत लेते थे.
Delhi : CBI ने एमसीडी के कर्मचारी को ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा
एमसीडी में एमटीएस के पद पर तैनात धर्मेंद्र उर्फ पंडित जी ने एक शख्स ₹80,000 रिश्वत मांगी. सीबीआई ने उसे धर लिया. बहरहाल, मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
CBI Court Judgement: रिश्वतखोरी में ECL के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक को 4 साल जेल और 30,000 का जुर्माना
सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में डॉ. सुनील कुमार सिंह के खिलाफ 25 अगस्त 2009 को आरोप पत्र दाखिल किया था. अब आरोपी को 4 साल जेल और ₹30,000 के जुर्माने की सजा सुनाई गई है.
BSNL को धोखाधड़ी कर नुकसान पहुंचाने वाले कर्मचारी को 7 साल की सजा, 55,000 का जुर्माना
कोलकाता स्थित तीसरे विशेष न्यायाधीश ने BSNL के तत्कालीन टेलीकॉम ऑफिस असिस्टेंट-कम-कैशियर चंदन विश्वास को 7 साल के कठोर कारावास और 55,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.
असम पोंजी स्कैम मामलों में CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की 5 और चार्जशीट
असम पोंजी स्कैम मामलों की जांच में तेजी आ रही है. गुवाहाटी स्थित विशेष सीबीआई अदालत में नई चार्जशीट दायर की गई है, सीबीआई के समक्ष कुल पांच मामले सामने आए हैं.
दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनावी चंदे की जांच की मांग वाली याचिका पर CBI से रुख स्पष्ट करने को कहा
कोर्ट ने यह भी कहा कि याचिका सही भावना से दाखिल की गई नहीं लगती है. यह ऐसी जांच का अनुरोध करती है जो मामले से संबंधित नहीं है. उसने कहा कि आप चंदा देने के एवज में लाभ पहुंचाए जाने के आधार पर मामला खड़े कर रहे हैं.
लैंड फॉर जॉब केस: सीबीआई और ईडी दोनों मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 23 दिसंबर को सुनवाई करेगा
Land for Job Case: लैंड फॉर जॉब से संबंधित सीबीआई और ईडी दोनों मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट 23 दिसंबर को सुनवाई करेगा.
यासीन मलिक के खिलाफ जम्मू में चल रहे ट्रायल को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग पर SC ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि तिहाड़ जेल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई करने की सुविधा पहले से उपलब्ध है.
लालू यादव और अन्य लोगों से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में 23 दिसंबर को होगी सुनवाई
सीबीआई को कोर्ट ने करीब 30 अन्य आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी के लिए अतिरिक्त समय दिया था. सीबीआई द्वारा दायर अंतिम चार्जशीट में 78 लोगों को आरोपी बनाया गया है.







