Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

CBI

FUGITIVES EXTRADITION BY MODI GOVT: मोदी सरकार ने 2019 से अब तक कूटनीतिक और कानूनी प्रयासों से 36 देशों से 274 वांछित भगोड़े अपराधियों को भारत वापस लाने में सफलता पाई है और पीएमएलए (PMLA) के तहत ₹17,874 करोड़ की संपत्ति जब्त की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने म्यांमार से भारत में अवैध सुपारी तस्करी से जुड़े बड़े नेटवर्क के खिलाफ असम और दिल्ली में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में आरोपियों को सीबीआई चार्जशीट की कॉपी सौंपी. कोर्ट 7 अगस्त को संज्ञान पर विचार करेगा और आरोपियों के पॉलीग्राफ व ब्रेन मैपिंग टेस्ट पर 10 अगस्त को फैसला सुनाएगा.

सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के करीबियों को सरकारी ठेके आवंटन मामले की सीबीआई जांच में असहयोग पर राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव को 24 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमीरा प्योर फूड्स लिमिटेड से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंगापुर स्थित बैंक ऑफ सिंगापुर में जमा 94.76 करोड़ रुपये (10.03 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की राशि को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है.

NEET UG PAPER LEAK UPDATE: सीबीआई ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में 13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसमें एनटीए के 3 सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स और कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग भी नामजद हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (अब सम्मान कैपिटल) से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले की धीमी जांच पर नाराजगी जताते हुए सीबीआई और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को फटकार लगाई है.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि यह शांतिपूर्ण जनआंदोलन, धैर्य और लगातार संघर्ष का परिणाम है.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में आरोपी मनीषा संजय हवलदार के हस्ताक्षर और लिखावट के नमूने दोबारा लेने की सीबीआई की अर्जी मंजूर कर ली है.

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यु कोर्ट ने आरोपी दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई टाल दी है.