Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

chandauli news

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर शराबियों ने हमला कर दिया. दरोगा और हेड कांस्टेबल घायल हुए, तीन आरोपी गिरफ्तार.

चंदौली के सकलडीहा कस्बे में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को 24 घंटे के भीतर न्याय दिलाया। चंदौली जिले का यह मामला तब सामने आया जब एक दबंग व्यक्ति ने पूर्व सैनिक की बेटी अंजना के मकान पर अवैध कब्जा कर लिया था। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने सख्त कदम उठाए और अंजना को उसका आशियाना वापस दिलाया गया। इस कार्रवाई से प्रदेश में कानून-व्यवस्था और न्याय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई।

बिहार जाने वाली ट्रेनों के AC कोच अब शराब तस्करी के नए 'अड्डे' बन गए हैं. चंदौली में विभूति एक्सप्रेस की चेकिंग के दौरान टॉयलेट के ऊपर से शराब का जखीरा मिला. तस्करों के इस सिंडिकेट ने न केवल रेलवे को बल्कि पुलिस सुरक्षा को भी चुनौती दे दी है.

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शादी के 10 दिन बाद एक नवविवाहिता शॉपिंग के बहाने रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. पति ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Chandauli News: सपा नेता के बेटे को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने पूरे मामले की जांच एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह को सौंपी है.

Chandauli Oxygen Cylinder blast: चंदौली में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.