यमुना नदी की सफाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम रेखा गुप्ता के साथ की अहम बैठक, केंद्रीय मंत्री खट्टर और सीआर पाटिल भी हुए शामिल
दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही लगातार यमुना की साफ-सफाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार प्रयासरत है. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना नदी के पुनरुद्धार के लिए सीएम रेखा गुप्ता के साथ बैठक की.
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन से जुड़ा टेंडर रद्द, PWD ने बताया प्रशासनिक वजह
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) के बंगले के रेनोवेशन का टेंडर रद्द कर दिया गया है. दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टेंडर को रद्द करने की सूचना जारी की है.
दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर जे पी नड्डा का बड़ा बयान, पिछली सरकार पर फंड न खर्च करने का आरोप
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने दिल्ली की पिछली सरकार पर 1700 करोड़ रुपये के फंड का उपयोग नहीं करने का आरोप लगाया है. नई दिल्ली सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई गई है.
Delhi में पुराने वाहनों पर फिलहाल रोक नहीं, Rekha Government को जनता की चिंता या विपक्ष का दवाब
1 जुलाई 2025 की तारीख दिल्ली के करीब 60 लाख वाहन मालिकों के लिए एक डर की तरह सामने आई. कारण था—CAQM (Commission for Air Quality Management) का एक अहम आदेश, जिसके तहत दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों को निर्देश दिया गया कि वे उन वाहनों को ईंधन न दें, जिनकी मियाद पूरी हो चुकी है यानी जो End of Life (EOL) गाड़ियाँ हैं. इसके साथ ही अगर कोई ऐसा वाहन पकड़ा गया, तो उस पर जुर्माना भी लगाया गया.
दिल्ली में आज से इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और CNG, नियम तोड़ने वालों पर लगेगा भारी-भरकम जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
नए नियम को सुचारू रूप से लागू करने के लिए कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM), परिवहन विभाग के अलावा MCD और दिल्ली पुलिस सहित अन्य प्रवर्तन एजेंसियों की टीमें पेट्रोल पंपों पर मौजूद रहेंगी.
CM Rekha Gupta ने दिल्ली में लगने वाले कांवड़ शिविरों के पदाधिकारियों से की मुलाकात, ‘सिंगल विंडो’ से होगा समस्याओं का समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सरकार अपने मंत्रियों, जिला विकास समिति (डीडीसी) के चेयरमैनों व डीएम के माध्यम से कांवड़ शिविरों की निगरानी करेगी.
दिल्ली में सार्वजनिक सम्पत्ति से बैनर और पोस्टर हटाने के अभियान ने पकड़ा जोर, अब तक 53 FIR दर्ज
राजधानी को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को सार्वजनिक संपत्तियों पर बैनर और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एंटी-डिफेसमेंट एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा से कोरिया एनवायरनमेंटल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि "दिल्ली सरकार औद्योगिक उत्सर्जन घटाने, सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने व जलवायु के अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है. KEIA के साथ संवाद हमें कोरिया की उन्नत ग्रीन टेक्नोलॉजी दिल्ली लाने का अवसर देगा."
Delhi Air Pollution: AQI ने दिल्ली में फिर तोड़ा रिकॉर्ड, वायु प्रदूषण से घुटने लगा दिल्ली का दम
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे दिल्ली का कुल AQI 301 दर्ज किया गया. 301 से 400 के बीच के AQI को 'बहुत खराब' श्रेणी में रखा जाता है.
“यह बीमारी हमें पिछली सरकार से विरासत में मिली है” दिल्ली में जलभराव की समस्या पर बोलीं सीएम रेखा गुप्ता, कई इलाकों का किया दौरा
दिल्ली की सीएम ने कहा कि इस मुद्दे को हल करने में समय लगेगा, उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार समस्याओं को दूर करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है.





