Bharat Express DD Free Dish

corruption case

सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक विशेष अदालत, गाजियाबाद ने आय से अधिक संपत्ति मामले में IRS अधिकारी अमित निगम की 14 अचल संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया है. यह कार्रवाई करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोपों पर की गई है.

पटना में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के कार्यालय के लिपिक और सुपौल के वीरपुर एसडीपीओ के रीडर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 6 मार्च को सुनवाई करेगा. जैन पर शैल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है, जिसके आधार पर ईडी ने 2022 में उन्हें गिरफ्तार किया था.

सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट से आग्रह किया कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में ए राजा और अन्य के खिलाफ अपील पर सुनवाई के लिए 18 मार्च की तारीख तय की जाए. विशेष अदालत ने 2017 में इन लोगों को बरी कर दिया था, लेकिन सीबीआई ने फैसले को चुनौती दी है.

सीबीआई ने फेसलेस स्कीम को कमजोर करने की साजिश में आयकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर समेत 9 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है. आरोपियों पर आयकर विभाग की नई फेसलेस स्कीम को विफल करने और इसमें गड़बड़ी करने का आरोप है.

मिशेल को 4 दिसंबर 2018 को दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और तब से वह हिरासत में है. एक दशक से अधिक समय से इस मामले की जांच चल रही है.

दिल्ली हाई कोर्ट 23 अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी द्वारा जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा.

Chandrababu Naidu News: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू एक घोटाले के आरोप में राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं. आज सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को रद्द करने से मांग वाली याचिका पर सुनवाई टली. कोर्ट ने नई तारीख दी.

एनआईए से निलंबित एसपी विशाल गर्ग साल 2007 के समझौता ब्लास्ट और अजमेर ब्लास्ट के मामले की जांच टीम में रह चुके हैं.