Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Cyber Crime

भारत कल यानी 19 नवंबर को म्यांमार के म्यावाडी के एक स्कैम सेंटर से फंसे भारतीयों को रिहा करवाने के बाद IAF के स्पेशल विमान के जरिए अपने 125 नागरिकों को लेकर थाईलैंड से वापस लाया है. इस ऑपरेशन के बाद से देखा जाए तो मार्च से लेकर पिछले 9 महीने में स्कैम सेंटर से रिहा हुए कुल 1,500 भारतीय नागरिकों को थाईलैंड के जरिए भारत वापस लाया गया है. ये लोग नौकरी के चक्कर में वहां गए और रिक्रूटिंग एजेंट्स के झांसे में फंस गए.

दिल्ली पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश किया है. आरोपी ‘बाबा किस्मतवाले’ नाम से टेलीग्राम चैनल चलाकर देशभर में लोगों का बैंकिंग डेटा बेचता था. पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड को जामताड़ा से गिरफ्तार किया है.

अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी बेटी के साथ हुई एक शर्मनाक हरकत के बारे में बताया. अक्षय ने कहा- “साइबर क्राइम से बचने के लिए अवेयरनेस जरूरी है. मेरी बेटी से अश्लील फोटो मांगी गई थी. इस तरह से बच्चे ब्लैकमेलिंग में फंसकर आत्महत्या भी कर सकते हैं.”

Cyber Crime: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बच्चों के लिए सुरक्षा केवल भौतिक दुनिया तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि डिजिटल स्पेस में भी उन्हें मानसिक आघात से बचाने की सख्त जरूरत है.

सीबीआई ने साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट स्कैम के खिलाफ ऑपरेशन चक्र-V के तहत सात राज्यों में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में डिजिटल सबूत जब्त किए गए और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Bihar News: चिराग पासवान को धमकी देने वाला शख्‍स समस्तीपुर से गिरफ्तार किया गया. उसने चिराग को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. पुलिस ने साइबर क्राइम के तहत मामला दर्ज किया था.

CBI, ISB और इंटरपोल द्वारा आयोजित दो दिवसीय डिजिटल पायरेसी सम्मेलन में कानून प्रवर्तन एजेंसियों, उद्योग और शिक्षाविदों ने मिलकर साइबर अपराध की नई चुनौतियों और समाधान पर विचार-विमर्श किया.

सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत नोएडा में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, जो यूके और ऑस्ट्रेलिया के नागरिकों को टेक्निकल सपोर्ट का झांसा देकर ठग रहा था. गिरोह के प्रमुख सहयोगी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी ऐप आधारित निवेश धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रोहित विज को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के तहत दिल्ली में पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े दस्तावेज जब्त किए गए हैं.

बढ़ते डिजिटल युग के साथ-साथ साइबर फ्रॉड की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। हर दिन किसी न किसी व्यक्ति को ऑनलाइन ठगी का शिकार होना पड़ता है.