Bharat Express DD Free Dish

delhi crime news

Delhi Crime News: शाहदरा स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों की भारी लापरवाही सामने आई है. जहा बोगी में सीट के लिए हुई धक्का-मुक्की ने युवक की जान ले ली है. घटना के बाद युवक को गार्ड फर्श पर तड़पते छोड़कर आगे बढ़ गए इलाज न मिलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Delhi Murder Case: दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार में 40 वर्षीय हृदेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश का एंगल मान रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.

दिल्ली के जखीरा इलाके में दो परिवारों के बीच चाकूबाजी में दो लोगों की मौत हो गई. मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा है. पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

उत्तम नगर में तरुण बुटोलिया हत्या मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मृतक के परिवार को सुरक्षा देने का आदेश दिया है.

दिल्ली के साउथ ईस्ट इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात. माता-पिता जिम गए थे, तभी घर में अकेली इंजीनियरिंग ग्रेजुएट बेटी की हत्या कर दी गई. हत्या के लिए मोबाइल चार्जिंग केबल का इस्तेमाल किया गया. पुलिस को राजस्थान के एक पूर्व नौकर पर शक है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नकली ENO और Nescafé बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापे में 20 लाख का नकली सामान, एसिड ड्रम और हजारों पैकेट बरामद हुए, 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए...

Additional DCP South East Delhi Aishwarya Sharma: दिल्ली में डेटिंग ऐप 3F पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर पुरुषों को फंसाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया गया है. पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया.

दिल्ली के भजनपुरा में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान 26 वर्षीय युवक की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अब ईद से पहले ‘खून की होली’ खेलने की कथित धमकियों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया है, वहीं कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने मुस्लिम समुदाय को मिल रही धमकियों पर चिंता जताते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच चुका है, जहां ईद के दौरान संभावित हिंसा को लेकर याचिका दायर की गई है। प्रशासन के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती इलाके में शांति बनाए रखना है।

Delhi Seemapuri Murder Case: दिल्ली के सीमापुरी में एक शराबी बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां को धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया.