Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

delhi crime news

दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ इकाई ने 'ऑपरेशन साइबर हॉक' के तहत 1400 से अधिक साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस 48 घंटे के ऑपरेशन में धोखाधड़ी, फिशिंग और फर्जी ग्राहक सेवा घोटालों का पता चला। जांच में लगभग 1,000 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भी भंडाफोड़ किया और आठ लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी शानू फरार है।

Delhi Nand Nagri Murder: नंद नगरी में रिक्शा चलाने वाले एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस को घटनास्थल से रिक्शा और शराब मिली है. जिसके बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है.

Delhi Police Operation Kavach Raids: दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई का लक्ष्य गैंगवार, हत्या,लूटपाट और ड्रग्स जैसे नेटवर्क को ध्वस्त करना है. द्वारका में गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस की छापेमारी अभी भी जारी है.

Red Fort Theft: लाल किला परिसर से चोरी हुआ करोड़ों का सोने का कलश पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार, बाकी दो कलश और आरोपियों की तलाश जारी.

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के पहाडगंज में एक सरकारी स्कूल के छात्र पर उसके दोस्तों ने स्कूल के गेट पर हमला कर दिया. आरोप है कि एक नाबालिग छात्र ने 15 वर्षीय लड़के के सीने में चाकू घोंप दिया जिसके बाद वह थाने पहुंचा.

Double Murder Delhi: पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस डबल मर्डर से लोगों में खौफ का माहौल है. वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है.

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल करतार सिंह को बहादुरी के लिए हेड कांस्टेबल के पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन मिला. पुलिस आयुक्त ने उनके साहस और समर्पण की सराहना की.

Delhi Nandu Gang Encounter: दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक मुठभेड़ के बाद कपिल सांगवान उर्फ ​​नंदू गैंग के दो शार्प शूटर को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर किया है. दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है.

दक्षिणी दिल्ली स्थित प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में शुक्रवार रात दर्शन के बाद प्रसाद मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हत्या तक पहुँच गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने मंदिर के सेवादार की डंडों और मुक्कों से बुरी तरह पिटाई कर दी

Delhi Crime News: मोहित खुद की कैब चलाता था. घर में दोनों भाई रहते थे. सुबह दूसरे भाई ने पार्क से आने के बाद लौटकर देखा तो मोहित का शव घर में लहुलुहान हालत में पड़ा था. जिसके बाद पुलिस को घटना को सूचना दी गई.