Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

delhi crime news

दिल्ली के आज़ादपुर में हुई फायरिंग में 17 वर्षीय युवक आर्यन को गोली लगी. मां की चश्मदीदी गवाही के आधार पर एफआईआर दर्ज, पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की है.

दिल्ली के अमन विहार थाना पुलिस ने मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाओं में शामिल चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से चोरी की बाइक, मोबाइल, चांदी की चेन और हथियार बरामद हुए.

दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बदायूं (यूपी) के अनस खान और सुधीर कुमार के पास से 1,053 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है.

Najafgarh Murder: दिल्ली के नजफगढ़ में गैंगवॉर के दौरान 33 वर्षीय नीरज तेहलान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सीसीटीवी फुटेज में तीन हमलावर काली बाइक पर भागते नजर आए.

दिल्ली के लाजपत नगर में मां-बेटे की चाकू मारकर हत्या से सनसनी फैल गई . इस घटना का आरोपी परिवार का भरोसेमंद कर्मचारी निकला. पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है.

कुख्यात गैंगेस्टर नीरज बावनिया को दिल्ली हाई कोर्ट ने बीमार पत्नी को देखने के लिए एक दिन की कस्टडी पैरोल दी है. बावनिया पर वर्ष 2015 में जेल वैन में दो कैदियों की हत्या का आरोप है.

दिल्ली के पटेल नगर में पुलिस ने देर रात कार्रवाई कर दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से देशी कट्टा, कारतूस, बटन वाला चाकू और चोरी का मोबाइल बरामद हुआ.

दोनों घटनाएं राजधानी दिल्ली के अमन विहार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और दोनों मामले आपस में संबंधित नहीं है. दोनों घटना अलग अलग है, पर राजधानी दिल्ली में इतने बड़े स्तर पर सरेआम  चाकूबाजी होना कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है.

Delhi court robbery case: दिल्ली की अदालत ने तिलक नगर में 2015 की डकैती के मामले में तीन दोषियों को सजा सुनाई है. कोर्ट ने दो आरोपियों को सात साल और एक को पांच साल की सजा दी, साथ ही सख्त सजा देने की जरूरत पर जोर दिया ताकि समाज में नजीर पेश की जा सके.

Delhi Extortion Case: दिल्ली के रोहिणी में एक कारोबारी से गैंगस्टर कौशल चौधरी के नाम पर 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है. विदेशी नंबर से धमकी भरे कॉल और मैसेज मिलने पर पुलिस, साइबर सेल व स्पेशल सेल जांच में जुटी है.