Bharat Express DD Free Dish

delhi crime news

दिल्ली के बीआरटी कॉरिडोर पर देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. छतरपुर शूटआउट के आरोपी दीपक सहित दो अपराधी घायल हुए. पुलिस ने आत्मरक्षा में की जवाबी फायरिंग.

मकोका मामले में गिरफ्तार आप के पूर्व विधायक नरेश बालियान को राऊज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी और न्यायिक हिरासत 3 जून तक बढ़ा दी.

MCOCA Case: मकोका के तहत गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बालियान की जमानत याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 15 मई को सुनवाई करेगा. चार्जशीट दाखिल होने के बाद हाई कोर्ट से याचिका वापस ली गई थी.

रोहिणी कोर्ट ने 2018 में बवाना में एक स्कूल शिक्षिका की हत्या के मामले में पति मंजीत सहरावत, उसकी प्रेमिका एंजल गुप्ता सहित छह आरोपियों को दोषी ठहराया. अदालत ने हत्या को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया.

Seelampur Murder Case: सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या मामले में मुख्य आरोपी जिकरा खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्या की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है.

गिरफ्तार आरोपी भारतीय नागरिक 23 साल का है. दरअसल, फ्लाइट नंबर जी9-463 से यात्रा कर युवक एन्टेबे (युगांडा) से शारजाह होते हुए नई दिल्ली पहुंचा था.

‘ईव टीजिंग स्क्वाड’ में एक इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर और आठ कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल तैनात होंगे, जिनमें चार महिला पुलिसकर्मियों की भी नियुक्ति की जाएगी.

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने एक मां-बेटी को अपनी बहू को जबरन तेजाब पिलाने के आरोप में दोषी करार दिया है. अदालत ने पीड़िता के पति को भी मारपीट करने का दोषी माना है.

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दहेज हत्या और क्रूरता के मामले में आरोपी और उसके परिवार को बरी कर दिया, क्योंकि अभियोजन पक्ष आरोप साबित नहीं कर सका.

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल संदीप की हत्या 26 सितंबर 2015 को हुई थी. रोहिणी कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरेन्द्र राणा ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष बिना शक आरोपियों का अपराध साबित करने में असफल रहा है.