70 वकीलों को वरिष्ठ वकील बनाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आपत्ति जताई, संशोधन का दिया निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा 12 महिलाओं सहित 70 वकीलों को वरिष्ठ वकील के रूप में नामित करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने याचिका में लगाये गए आरोपों पर आपत्ति जताई है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया सभी पारिवारिक अदालतों में जिरह को जल्द पूरा करने का निर्देश
दिल्ली हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालतों से कहा कि गवाहों से जिरह जल्द पूरी की जाए, ताकि पक्षकारों को परेशानी या शर्मिदगी न हो और जिरह अनावश्यक रूप से लंबी न खींचे.
दिल्ली HC ने धोखाधड़ी मामले में अमित को 50 लाख रुपए की निजी मुचलके पर दी जमानत, लंबी जेल अवधि को माना संविधान का उल्लंघन
धोखाधड़ी के मामले में 2022 से जेल में बंद अमित नामक एक व्यक्ति को दिल्ली हाई कोर्ट ने 50 लाख रुपए की निजी मुचलके और दो जमानतदारों पर जमानत दे दिया है.
केवल ‘शारीरिक संबंध’ शब्द का इस्तेमाल यौन उत्पीड़न साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं, पॉक्सो का आरोपी हाईकोर्ट से बरी
दिल्ली हाई कोर्ट ने पॉक्सो मामले में आरोपी को साक्ष्य के अभाव में बरी किया. अदालत ने कहा, शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं है. निचली अदालत का फैसला तर्कहीन पाया गया.
दिल्ली हाईकोर्ट ने परित्यक्ता महिला के बच्चे को जाति प्रमाण पत्र देने का आदेश, अधिकारियों के निर्णय को खारिज किया
दिल्ली हाई कोर्ट ने एक परित्यक्ता महिला के बच्चे को जाति प्रमाण पत्र दिलाने में मदद की. महिला को 15 साल पहले उसके पति ने बिना तलाक के छोड़ दिया था.
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवराज सिंह फाउंडेशन की याचिका पर केंद्र से जवाब मांगा, 30 जनवरी को अगली सुनवाई
युवराज सिंह फाउंडेशन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि उसने 13 जनवरी, 2023 को FCRA नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया.
महिला के झूठे दावे और बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के दुरुपयोग पर दिल्ली HC ने महिला पर लगाया जुर्माना
महिला ने याचिका में दावा किया कि उसके पति के परिवार ने उसे प्रताड़ित किया और उसने वैवाहिक घर छोड़ दिया, लेकिन जब वह अक्टूबर में अपनी बेटी से मिलने लौटी तो उसे उससे मिलने नहीं दिया गया.
क्लैट-2025 परीक्षा उत्तर कुंजी पर विवाद: पांच प्रश्नों को लेकर HC में याचिकाकर्ता की अपील
याचिकाकर्ता ने संघ की उत्तर कुंजी में पांच प्रश्नों के उत्तरों को गलत बताते हुए कोर्ट में चुनौती दी और सही उत्तरों की घोषणा की मांग की. एकल पीठ ने दो प्रश्नों पर फैसला दिया था, लेकिन याचिकाकर्ता ने सभी पांच प्रश्नों पर सुनवाई की अपील की है.
दिल्ली HC ने DDA के सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट के पुनर्निमाण के निर्णय को रखा बरकरार, 3 महीने में फ्लैट खाली करने का आदेश
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के मुखर्जी नगर की सिग्नेचर व्यू अपार्टमेंट को तोड़कर उसका फिर से निर्माण करने के निर्णय को बरकरार रखा है.
दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला, दुष्कर्म और एसिड अटैक पीड़ितों को मिलेगा मुफ्त इलाज
दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को दुष्कर्म, एसिड अटैक और यौन हिंसा के पीड़ितों को तत्काल और नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा मुहैया करानी होगी.







