दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल ने कहा- ‘जब जज के दोनों बच्चे एसजी के अधीन काम कर रहे है, तो खिलाफ कैसे फैसला देंगे’?
दिल्ली शराब नीति मामले में नया मोड़ आया है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में अतिरिक्त हलफनामा दाखिल कर जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से केस से अलग होने की मांग की है.
उत्तम नगर हत्याकांड मामले में आरोपी के घर बुलडोजर पर लगा ब्रेक, दिल्ली हाई कोर्ट ने MCD की कार्रवाई पर लगाई 10 दिन की रोक
दिल्ली हाई कोर्ट ने उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या से जुड़े मामले के बाद एमसीडी द्वारा चलाए जा रहे बुलडोजर अभियान पर 10 दिनों के लिए रोक लगा दी है.
विकास की बलि चढ़ेंगे 143 आशियाने! 750 लोगों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहमे लोग
दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद शालीमार बाग गांव में सड़क चौड़ी करने का काम शुरू हो गया है, जिसकी चपेट में 143 मकान आ रहे हैं. इस फैसले से करीब 750 लोगों के सिर से छत छिनने का खतरा पैदा हो गया है.
संजय भंडारी की संपत्ति जब्ती पर 18 अप्रैल को आएगा फैसला, जानें हाई कोर्ट और ED की दलीलें
आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद उसकी संपत्ति जब्त करने की ED की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 18 अप्रैल को फैसला सुनाएगा. दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में उसे 'भगोड़ा आर्थिक अपराधी' घोषित करने के फैसले को बरकरार रखा है.
लैंड फॉर जॉब से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने “लैंड फॉर जॉब” भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें एफआईआर रद्द करने की उनकी मांग खारिज कर दी गई थी.
बिना पिता की अनुमति के भी बनेगा बच्चे का पासपोर्ट? दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनाया आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने नाबालिग बच्चों के पासपोर्ट को लेकर महत्वपूर्ण फैसला दिया है. जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि किसी बच्चे का पासपोर्ट माता या पिता में से किसी एक की अनुमति और संरक्षण में भी बनवाया जा सकता है.
दिल्ली में बुलडोजर एक्शन तय! शालीमार बाग में 143 मकानों पर चलेगा बुलडोजर
दिल्ली हाई कोर्ट ने शालीमार बाग गांव की मुख्य सड़क को चौड़ा करने के मामले में अहम फैसला सुनाते हुए 143 मकानों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने कहा है कि सार्वजनिक हित और यातायात सुगमता को देखते हुए सड़क को 30 मीटर चौड़ा करना जरूरी है.
दिल्ली हाई कोर्ट में रेखा गुप्ता हमले के आरोपियों की अपील, निचली अदालत के आदेश को दी चुनौती
दिल्ली हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में आरोप तय किए जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी गई है. आरोपियों ने इसे हत्या के प्रयास की बजाय सामान्य हमला बताते हुए मामले की धाराओं पर आपत्ति जताई है.
1996 के बहुचर्चित प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे संतोष सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका
सुप्रीम कोर्ट ने 1996 के बहुचर्चित प्रियदर्शिनी मट्टू हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे संतोष सिंह की पैरोल अवधि बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी है.
ओए-ओए गाने की धुन पड़ी महंगी! ‘त्रिदेव’ की टीम ने किया ‘धुरंधर 2’ पर केस, ओटीटी रिलीज पर भी बना सस्पेंस
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'धुरंधर 2' के गाने 'रंग दे लाल (ओए ओए)' पर चल रहे कॉपीराइट विवाद को मीडिएशन में भेज दिया है. यह विवाद मुख्य रूप से त्रिदेव फिल्म के गाने 'तिरछी टोपी वाले' की धुन के गैर-कानूनी इस्तेमाल से जुड़ा है.







