अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा
अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म धुरंधर की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की. याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन, भारतीय सेना को पार्टी बनाया गया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने NPC प्रमोशन अनियमितताओं के मामले में लोकपाल की कार्यवाही को किया रद्द
दिल्ली हाई कोर्ट ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों के खिलाफ प्रमोशन में कथित अनियमितताओं के मामले में लोकपाल द्वारा शुरू की गई कार्यवाही को रद्द कर दिया है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने अजय देवगन की छवि से छेड़छाड़ करने वाली डिपफेक और AI कंटेंट हटाने का दिया आदेश
दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता अजय देवगन को बड़ी राहत देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक और अमेजॉन से उनके डिपफेक वीडियो, फोटो और AI जनरेटेड अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री तुरंत हटाने का निर्देश दिया है.
1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी बलवंत खोखर की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने जेल से मांगी रिपोर्ट, 5 दिसंबर को होगी सुनवाई
1984 के सिख विरोधी दंगों में दोषी ठहराए गए बलवंत खोखर, जो आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं. बलवंत खोखर ने दिल्ली हाई कोर्ट में 21 दिन की फरलो के लिए याचिका दायर की है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार और तिहाड़ जेल अधिकारियों को अगली सुनवाई से पहले रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.
सुप्रीम कोर्ट ने सेना के ईसाई अधिकारी की याचिका को खारिज किया, कहा– ‘आदेश न मानने वाले सेना में रहने योग्य नहीं’
सुप्रीम कोर्ट ने सेना में अनुशासन और धर्म के बीच विवाद पर अहम फैसला सुनाते हुए ईसाई अधिकारी सैमुअल कमलेसन की याचिका खारिज कर दी.
सांसद महुआ मोइत्रा को कैश फॉर क्वेरी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, अंतरिम रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को फिलहाल राहत नहीं मिली है. कोर्ट अंतरिम रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच और पूर्व सांसद गौतम गंभीर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सांसद गौतम गंभीर को कोविड-19 दवाओं के अवैध भंडारण और वितरण मामले में बड़ी राहत दी है.
दिल्ली हाई कोर्ट तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर 21 नवंबर को करेगा सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर 21 नवंबर को सुनवाई करेगा. महुआ मोइत्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में लोकपाल की ओर से सीबीआई को चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति देने के खिलाफ याचिका दायर की है.
रक्षा मंत्रालय संवैधानिक घोटाला मामला, दिल्ली हाई कोर्ट ने यूपीएससी सहित अन्य को नोटिस भेज मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने रक्षा मंत्रालय में संवैधानिक घोटाला मामले में दायर याचिका पर यूपीएससी सहित छह अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब मांगा हैं.
2002 में बेटे और पति आग लगाकर महिला की हत्या के मामले में सुनवाई गई सजा को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखा।
दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्ष 2002 में बेटे और पिता द्वारा महिला को आग लगाकर की गई हत्या के मामले में निचली अदालत द्वारा दिए गए फैसले को बरकरार रखा है. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और जस्टिस विमल कुमार की पीठ ने यह फैसला दिया हैं.







