Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने डूसू अध्यक्ष चुनाव रद्द करने की मांग पर दिल्ली विश्वविद्यालय और मुख्य चुनाव आयुक्त को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने ईवीएम और चुनाव से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने का आदेश दिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जाफराबाद दंगों मामले में आरोपी देवांगना कलिता की याचिका खारिज कर दी है. अगली सुनवाई 2 दिसंबर को जस्टिस रविंद्र डुडेजा की अदालत में होगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश, नियम व दिशानिर्देशों का कथित रूप से उल्लंघन के मामले में हाई कोर्ट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान और अन्य उम्मीदवारों से नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 6 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए दत्तक माता-पिता की दोषसिद्धि को सही ठहराया. कोर्ट ने कहा कि बच्ची की तस्करी हुई हो सकती है, लेकिन जांच एजेंसियों ने इस पहलू की अनदेखी की.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली सरकार को सुनसान पड़े अस्पताल क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है ताकि ऐसे स्थानों का दुरुपयोग यौन हिंसा के लिए न हो. कोर्ट ने अस्पताल में काम करने वाली युवती के साथ हुए क्रूर बलात्कार मामले में आरोपी को जमानत देने से इनकार किया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म निर्माता करण जौहर को बड़ी राहत देते हुए सोशल मीडिया और वेबसाइट्स पर उनके खिलाफ अपमानजनक सामग्री हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने बिना अनुमति उनके फोटो, नाम और आवाज के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाई है.

यासीन मलिक ने दिल्ली हाईकोर्ट में 85 पेज का हलफनामा दाखिल कर कई केंद्रीय मंत्रियों और पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात का दावा किया है. उन्होंने कई केंद्रीय मंत्रियों और पूर्व प्रधानमंत्रियों से मुलाकात का दावा किया और खुद को राजनीतिक कार्यकर्ता बताया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने डाबर च्यवनप्राश विज्ञापन मामले में बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और पतंजलि फूड्स लिमिटेड की अपील पर सवाल उठाया है. कोर्ट ने बाबा रामदेव से कहा कि याचिका वापस लीजिए या फिर जुर्माना भरने के लिए तैयार रहिए.

दिल्ली हाईकोर्ट ने NHAI की 44 वकीलों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है, जिसमें CLAT पीजी परीक्षा के अंकों का आधार बनाया गया था. अदालत ने कहा कि शिक्षा योग्यता के लिए आयोजित परीक्षा अंकों का रोजगार चयन में प्रयोग करना उचित नहीं है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने नाबालिग बेटी को पोर्न देखने के लिए मजबूर करने और पांच साल तक बलात्कार करने के आरोपी पिता की जमानत रद्द कर दी. अदालत ने इसे चौंकाने वाला और विकृत बताया.