Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

एक्स की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि मुकदमे में शामिल 16 विवादित पोस्ट में से 12 को मूल स्रोत द्वारा हटा दिया गया, जबकि बाकी 4 पोस्ट तक पहुच अंतरिम निषेधाज्ञा आदेश के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा अवरुद्ध कर दी गई.

दिल्ली हाईकोर्ट ने किर्गिस्तान की महिला को NDPS मामले में जमानत दी, लेकिन विदेशी नागरिक को जमानत से इनकार नहीं किया जा सकता. पासपोर्ट जब्त होने पर फरार होने का जोखिम कम.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मद्रासी कैंप के पुनर्वास के लिए दिशा-निर्देश जारी किए. 1 जून से ध्वस्तीकरण शुरू होगा. डीडीए, डीयूएसआईबी को नरेला में फ्लैट्स और ऋण के लिए शिविर आयोजित करने का आदेश.

दरअसल यह मामला लापरवाही से गाड़ी चलाने की घटना से जुड़ा था. एक ट्रक ड्राइवर सुखदेव ने वर्ष 2012 में लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार की जान ले ली थी. जिस पर सभी पक्षों की जिरह के बाद अदालत ने ड्राइवर को दोषी ठहराया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और वकील जय अनंत देहाद्रई के खिलाफ दायर मानहानि याचिका का निपटारा कर दिया है. महुआ मोइत्रा ने उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से मानहानिकारक पोस्ट किए जाने के खिलाफ नई अर्जी दायर की थी.

दिल्ली हाईकोर्ट ने बौद्धिक संपदा मामले में केंद्र सरकार पर ₹20,000 का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने बार-बार तारीख मांगने पर नाराजगी जताते हुए सेना कल्याण कोष में रकम जमा करने का आदेश दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट 23 मई को सेवा शुल्क (सर्विस टैक्स) वसूली के खिलाफ रेस्तरां और होटलों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने ग्राहकों से जबरन सेवा शुल्क वसूली पर रोक लगाई थी.

हिज्ब-उल-मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन के जेल में बंद बेटों ने टेलीफोन सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय की है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने आरआरटीएस परियोजना के तहत सराय काले खां में तहबाजारी हटाने के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज की. कोर्ट ने कहा कि यह एक जनहित बुनियादी ढांचा परियोजना है और अस्थायी ढांचे विकास में बाधा नहीं बन सकते.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बाबा रामदेव के खिलाफ हमदर्द द्वारा दायर मुकदमा बंद कर दिया है. कोर्ट रामदेव के हलफनामे और भविष्य में गलती न दोहराने के आश्वासन से संतुष्ट हुआ.