Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi High Court

दिल्ली हाई कोर्ट ने अजमेर शरीफ दरगाह के सीएजी ऑडिट पर फिलहाल रोक लगाई है. अदालत ने कहा कि सीएजी अधिनियम की धारा 20 की आवश्यक शर्तें पूरी नहीं हुई हैं, जिससे पहले राष्ट्रपति की मंजूरी और आपत्ति का अवसर अनिवार्य है.

दिल्ली हाईकोर्ट 14 जुलाई को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई करेगा. कोर्ट पहले यह तय करेगा कि याचिका सुनवाई योग्य है या नहीं.

दिल्ली हाईकोर्ट ने मकोका के तहत गिरफ्तार आरोपी जितेंद्र दीक्षित को 9 साल लंबी हिरासत और मुकदमे में देरी के आधार पर जमानत दी. अदालत ने कहा कि त्वरित सुनवाई का अधिकार संविधान का मूल अधिकार है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने गांवों में एलपीजी कनेक्शन की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका को खारिज कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस तरह का अधिकार किस कानून के तहत मांगा जा सकता है, यह स्पष्ट नहीं है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जेईई (मुख्य) 2025 परीक्षा में स्कोर कार्ड में गड़बड़ी के आरोपों पर राष्ट्रीय साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला (NCFL) को जांच तेज करने और 29 मई तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है.

हाई कोर्ट ने नीलम आजाद और मनोरंजन डी की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. कोर्ट ने यह भी कहा कि आरोपी भगत सिंह से तुलना नहीं कर सकते.

रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीपी और निको ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें धोखाधड़ी कर गैस भंडार से अवैध रूप से लाभ कमाने का दोषी ठहराया गया था. सरकार ने इन कंपनियों पर $2.81 अरब की वसूली का नोटिस भेजा है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने डीपीएस द्वारका से निष्कासित 32 छात्रों के अभिभावकों की याचिका पर सुनवाई पूरी कर आदेश सुरक्षित रखा, फीस विवाद पर मुख्य याचिका अभी लंबित है.

टर्की की एविएशन कंपनी सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट 21 मई को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कानूनी आधार पूछे, वहीं केंद्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया.

दिल्ली हाई कोर्ट ने किसान आंदोलन और दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में उपराज्यपाल द्वारा नियुक्त एसपीपी के खिलाफ 2021 में दायर आम आदमी पार्टी सरकार की याचिका को वापस लेने की मौजूदा बीजेपी सरकार की मांग को स्वीकार कर खारिज कर दिया.