Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Delhi Police

Delhi Peeragarhi Death Case: दिल्ली के पीरागढ़ी से जुड़ा तीन संदिग्ध मौतों का मामला अब और रहस्यमय होता जा रहा है. जांच में सामने आया है कि मौत से कुछ घंटे पहले तीनों लोगों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में एक तांत्रिक से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह मामला अंधविश्वास, मानसिक तनाव और संभावित साजिश के एंगल से देखा जा रहा है.

पूर्व आर्मी चीफ जनरल एमएम नरवणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के लीक होने पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पब्लिशर पेंगुइन इंडिया का कहना है कि अभी किताब की छपाई भी शुरू नहीं हुई है, फिर भी इसके अंश संसद तक पहुँच गए. जानें क्या है यह पूरा रहस्य.

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘Four Stars of Destiny’ के कथित ऑनलाइन लीक मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाइओवर के पास खड़ी एक सफेद कार में मिले तीन शवों ने राजधानी में सनसनी फैला दी है. शुरुआती जांच में जहां दिल्ली पुलिस इस मामले को सुसाइड के एंगल से देख रही है, वहीं मृतक के परिजन इसे सुनियोजित हत्या बता रहे हैं. मामला 8 फरवरी को सामने आया, लेकिन 18 घंटे बाद भी मौत की असली वजह साफ नहीं हो पाई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में दायर याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि अगली सुनवाई से पहले निचली अदालत का रिकॉर्ड मंगवाया जाए और कोर्ट ने आपराधिक शिकायत को खारिज किए जाने के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका पर यह नोटिस जारी किया है.

दिल्ली 2020 दंगों के मामले में ताहिर हुसैन, सलीम मलिक और अथर खान की जमानत याचिका कड़कड़डूमा कोर्ट ने खारिज कर दी है.

साउथ-ईस्ट दिल्ली में वांटेड अपराधी सतीश भाटी का दिल्ली पुलिस ने किया एनकाउंटर, एक मोटरसाईकिल , छह मोबाईल फोन और एक देसी पिस्तौल बरामद

सोशल मीडिया विज्ञापनों, फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स और टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए “गारंटीड प्रॉफिट” का झांसा देकर दिल्ली पुलिस ने 300 करोड़ की ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमान गेट मामले में आरोपी उबैदुल्ला की निचली अदालत से मिली जमानत को रद्द कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत ने जमानत का ठोस विश्लेषण नहीं किया और आदेश बिना तर्क का था.

Delhi News: दिल्‍ली के मंगोलपुरी इलाके में चाकू से एक युवक को मार डाला गया. पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. यह केस युवाओं में आपसी दुश्मनी और हिंसा के खतरे को दिखाता है. पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई होगी.