Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Delhi Police

तीस हजारी कोर्ट ने 13 हजार करोड़ रुपए के अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स मामले में गिरफ्तार ऋतिक बजाज को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. ऋतिक पर इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट में शामिल होने और रेड कॉर्नर नोटिस के तहत गिरफ्तारी का आरोप है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने छह वर्षीय बच्चे पर हमला करने वाले पिटबुल कुत्ते के मालिक, केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और एमसीडी को चार सप्ताह में जवाब देने का नोटिस जारी किया है.

फर्जी नेम प्लेट और छात्रों के साथ अश्लील हरकतों के मामले में गिरफ्तार स्वामी चैतन्यानंद को पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली कोर्ट ने फर्जी नेम प्लेट और लाल बत्ती वाले नंबर प्लेट के मामले में एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है.

तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की कानूनी मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. दिल्ली पुलिस उन्हें एक अन्य चीटिंग केस में पूछताछ के लिए रिमांड पर लेना चाहती है, जिस पर अदालत 8 दिसंबर को सुनवाई करेगी.

दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम, उमर खालिद, गुलफिशा फातिमा और अन्य आरोपी की जमानत याचिका पर 9 और 10 दिसंबर को सुनवाई होगी. इस मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ कर रही है.

Delhi Police Special Cell Raids : दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े 3 आतंकी गिरफ्तार किए हैं, जिनके तार पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े हैं. ये आतंकी दिल्ली-NCR में हमले की फिराक में थे.

दिल्ली हाई कोर्ट 16 अप्रैल 2026 को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा द्वारा NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की याचिका पर सुनवाई करेगा. याचिका में संशोधन की मांग की गई है, जबकि राज्य सरकार और दिल्ली पुलिस ने इसका विरोध किया है.

दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती और अन्य के खिलाफ लड़कियों से यौन शोषण मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. कोर्ट ने दायर चार्जशीट पर सुनवाई 27 नवंबर को निर्धारित की है.

दिल्ली लाल किला कार धमाके मामले में सातवें आरोपी शोएब और आमिर राशिद अली को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया है.