Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Delhi Police

Delhi Terror Plot: आईएसआईएस मॉड्यूल के आतंकी अदनान खान और मोहम्मद अदनान की रिमांड 30 अक्टूबर तक बढ़ी. दिवाली पर दिल्ली में धमाके की थी साजिश. निशाना दक्षिण दिल्ली के मॉल और पार्क थे.

दिल्ली पुलिस ने महरौली और नांगलोई में दो अलग-अलग एनकाउंटर में कई कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया. जानिए कैसे सतर्कता और प्रोफेशनल रवैये से बड़ा नुकसान टाला गया.

दिल्ली दंगों के मामले में यूएपीए के तहत मुकदमा झेल रहे उमर खालिद ने कड़कड़डूमा कोर्ट में कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मामला खारिज हो जाएगा क्योंकि यह केवल पुलिस के बयानों पर आधारित है.

तिहाड़ जेल में बंद यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की न्यायिक हिरासत की अवधि पटियाला हाउस कोर्ट ने 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. कोर्ट ने उनकी उस अर्जी को भी खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने सीज़र मेमो और केस डायरी की मांग की थी.

पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की ओर से दायर अर्जी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने सीजर मेमो और केस डायरी की मांग की थी. पुलिस ने उनके अश्लील चैट रिकॉर्ड, फर्जी तस्वीरें और डिजिटल सबूत भी बरामद किए हैं.

पटियाला हाउस कोर्ट ने छात्राओं से यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद की याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा. दिल्ली पुलिस ने गवाहों को धमकाने और डिजिटल सबूतों की जानकारी कोर्ट में साझा की है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद भवन सुरक्षा उल्लंघन मामले में जेल में बंद ललित झा, मनोरंजन डी और सागर शर्मा से उनके आपराधिक इतिहास पर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. कोर्ट 10 नवंबर को अगली सुनवाई करेगी.

Bhim Jora Encounter Delhi: दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस के संयुक्त अभियान में एक कुख्यात अपराधी भीम महाबहादुर जोरा मारा गया है. यह एनकाउंटर सोमवार-मंगलवार की देर रात नेहरू प्लेस के पास हुआ. भीम जोरा पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा था.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 साल पुराने फर्जीवाड़े और दस्तावेजों में हेराफेरी के मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं. इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नीरज कुमार समेत अन्य पर IPC की कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार हुए. दोनों रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हैं.