Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Delhi

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित द्वारा दायर मानहानि शिकायत पर दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत दी. कोर्ट ने उनके खिलाफ समन जारी करने से इनकार कर दिया.

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आप विधायक सोमनाथ भारती पर 2014 में अफ्रीकी महिलाओं के साथ बदसलूकी, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप हैं. निचली अदालत ने उनके खिलाफ आरोप तय किए हैं, जबकि अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट 16 अप्रैल को फैसला सुनाएगा.

दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की पुनर्विचार याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जैन ने स्वराज के टीवी इंटरव्यू में दिए गए कथित मानहानिकारक बयान को चुनौती दी है.

दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से दायर याचिका पर कोर्ट ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया, और 19 मई को अगली सुनवाई तय की. यह मामला आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ा है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि क्या लापता लोगों को खोजने के लिए कोई AI सॉफ्टवेयर उपलब्ध है. कोर्ट ने राज्य सरकार को इस पर संक्षिप्त हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और 18 मार्च को अगली सुनवाई तय की.

सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार, प्रदेश अध्यक्ष के संभावित नामों और महाकुंभ के सफल आयोजन पर चर्चा की. बीजेपी में सांगठनिक बदलाव जल्द होंगे, इस पर भी विचार हुआ.

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा आज 8 मार्च है—न खाते में पैसे आए, न रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ, सिर्फ़ 4 सदस्यीय कमिटी मिली। यानी खोदा पहाड़, निकली चुहिया.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राऊज एवेन्यू कोर्ट के लिए अलग वेबसाइट बनाने की याचिका पर तीस हजारी न्यायालयों के जिला न्यायाधीश, विधि और न्याय मंत्रालय एवं राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से जवाब मांगा है.अदालत की मौजूदा वेबसाइट से वकीलों और वादियों को जानकारी प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है.अगली सुनवाई 14 अप्रैल को होगी.

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट 26 मार्च को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि याचिका की सुनवाई करेगी. जैन ने करनैल सिंह पर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाने और छवि खराब करने का आरोप लगाया है.

बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव ने आतिशी की तुलना शूर्पणखा से की, जिससे सियासी विवाद छिड़ गया. आप ने इसे अपमानजनक बताते हुए बीजेपी से माफी की मांग की. इससे पहले भी आतिशी पर विवादित बयान दिए गए हैं.