Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आईपी एक्सटेंशन रामलीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री शाम करीब 6 बजे पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज क्षेत्र में आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निचली अदालत द्वारा 6 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपी दंपत्ति को जमानत देने के तरीके की आलोचना की. कोर्ट ने जांच अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और विशेष प्रशिक्षण का आदेश दिया.

मॉरीशस के प्रधानमंत्री का वाराणसी जैसे ऐतिहासिक शहर में स्‍वागत करना भारत की वैश्विक कूटनीति में एक नई दिशा देता है, जो केवल राजधानी दिल्‍ली तक सीमित नहीं रहती. भारतीय विदेश सचिव ने बताया कि पीएम मोदी मानते हैं, "विदेश नीति को दिल्ली से बाहर ले जाना चाहिए, क्योंकि यह पूरे देश की नीति है."

पुलिस के मुताबिक, प्राथमिक जांच में यह मेल पिछली बार मिले कुछ फर्जी मेल्स से मेल खाता पाया गया है और आशंका है कि यह मेल किसी अन्य राज्य के लिए भेजा गया हो.

आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज के 13 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा. ये कार्रवाई भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में हो रही है.

शिक्षा एवं पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री राबुका का स्वागत किया. यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में भारत- फिजी साझेदारी को और गहरा करेगी."

दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. अब आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में नहीं रखा जाएगा.

राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे संदेशों का सिलसिला थम नहीं रहा है. कई नामी और बड़े स्कूलों को आए दिन यह धमकियां मिल रही हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने द्वारका में पेड़ों की छंटाई के लिए पीडब्ल्यूडी और दिल्ली नगर निगम को संयुक्त सर्वेक्षण कर चार सप्ताह में आवश्यक पेड़ों की छंटाई करने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि मानसून में पेड़ गिरने से होने वाली जान-माल की हानि को रोकने के लिए यह कदम जरूरी है.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) दिल्ली के अलीपुर से दिघांव कलां तक के हिस्से और बहादुरगढ़ व सोनीपत को जोड़ने वाले नए लिंक मार्गों का भी उद्घाटन करेंगे.