Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

donald trump

Donald Trump ने ‘Operation Epic Fury’ के एक महीने पूरे होने पर ईरान के खिलाफ निर्णायक जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि ईरान की नौसेना और वायुसेना खत्म हो चुकी है और आने वाले हफ्तों में हमले तेज होंगे..

Donald Trump NATO Exit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो नाटो से बाहर निकलने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद वैश्विक जियोपॉलिटिक्स में उथल-पुथल मच गई है. लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि अगर अमेरिका नाटो से अलग होता है तो फिर पश्चिमी देशों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

Donald Trump आज ओवल ऑफिस से ईरान युद्ध पर बड़ा ऐलान करने वाले हैं, जिससे वैश्विक तनाव कम या और बढ़ सकता है. अमेरिका ईरान के परमाणु ठिकानों पर कमांडो ऑपरेशन और 2-3 हफ्तों में युद्ध खत्म करने के संकेत दे रहा है...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष खत्म होने के संकेत दिए हैं. ट्रंप का कहना है कि अमेरिका ने अपना लक्ष्य पा लिया है और अब ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने की कोई ताकत नहीं बची है.

Pete Hegseth Statement On US Iran Conflict: अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है. उन्‍होंने आज चेतावनी दी- समझौता करो वरना बड़े हमले होंगे. ट्रंप डील के लिए तैयार बताए.

Trump Statement On Strait of Hormuz: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हार्मुज जलडमरूमध्य के कारण जेट फ्यूल न मिलने वाले देश अमेरिका से खरीदें या हिम्मत जुटाकर खुद वहां से ले आएं.

Spain On Iran War: स्पेन की रक्षा मंत्री मार्गारीटा रोब्लेस ने कहा है कि वे स्पेन के एयरस्पेस और सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल इस्तेमाल ईरान के खिलाफ होने वाले किसी भी सैन्य अभियान के लिए नहीं होने देंगे. स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने पहले भी इस युद्ध की आलोचना की है. जिसपर डोनाल्ड ट्रंप ने इसके जवाब में व्यापार संबंधी कदम उठाने की धमकी है.

Donald Trump On US Israel Iran War: दुनिया की नजरें इस वक्त ईरान और अमेरिका के बीच मचे घमासान पर टिकी हैं, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ताजा इंटरव्यू में अपनी ऐसी 'ख्वाहिश' जाहिर की है जिसने वैश्विक राजनीति में खलबली मचा दी है.

अमेरिका में 'नो किंग्स' मार्च के तहत शिकागो के ग्रांट पार्क सहित देश भर में विशाल प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारी ट्रंप सरकार की सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी, नेशनल गार्ड की तैनाती और ईरान के साथ युद्ध की आशंकाओं का विरोध कर रहे हैं. इस आंदोलन का मुख्य संदेश "लोकतंत्र, राजतंत्र नहीं" है.

पिछले 41 दिनों से अमेरिका में जारी सरकारी कामबंदी की वजह से एयरपोर्ट्स पर सुरक्षाकर्मियों की भारी कमी हो गई है. इसकी वजह से हवाई अड्डों पर अफरातफरी का आलम है. इसे दूर करने के लिए ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी को निर्देश दिया है कि वे बिना किसी देरी टीएसए अधिकारियों को उनकी रुकी हुई सैलरी का भुगतान करें. इससे पहले अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन सांसदों ने शुक्रवार को छ सप्ताह से जारी आंशिक सरकारी कामकाज ठप को खत्म करने के लिए सीनेट की ओर से प्रस्तावित द्विदलीय समझौता खारिज भी कर दिया है.