Bharat Express DD Free Dish

ed action

ईडी ने Bitconnect क्रिप्टोकरंसी घोटाले में 1646 करोड़ रुपये की डिजिटल संपत्ति जब्त की है. यह घोटाला पोंजी स्कीम पर आधारित था, जिसमें हजारों निवेशकों को धोखा देकर भारी रकम हड़पी गई. ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक महत्वपूर्ण कदम है.

ईडी ने महाराष्ट्र के जलगांव और नासिक में बैंक धोखाधड़ी के मामले में 1.69 करोड़ रुपये की संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं. यह कार्रवाई मेसर्स राजमल लाखीचंद ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ की गई है, जो बैंकों को धोखा देकर वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त थे.

मानव तस्करी के मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की इंट्री हो गई है. गलत तरीके से विदेश भेजने और लाखों-करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले की ईडी ने जांच शुरू कर दी है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चंडीगढ़ जोनल ऑफिस ने 11 फरवरी 2025 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत दिल्ली, नोएडा, रोहतक और उत्तर प्रदेश के शामली में कई ठिकानों पर छापेमारी की.

छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लेवी और ट्रांसपोर्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया है. जांच में 540 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है. 

ईडी ने पश्चिम बंगाल राशन घोटाले के मामले में अब बड़ा एक्शन लिया है, जिसका केस बंगाल पुलिस ने ही दर्ज किया था.