Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ED Raid

संसद में ऑनलाइन गेमिंग बिल पारित होने के ठीक एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कर्नाटक कांग्रेस नेता के. सी. वीरेंद्र के ठिकाने पर छापा मारकर 12 करोड़ रुपये नकद बरामद किए.

ईडी ने तमिलनाडु में मंत्री आई पेरियासामी, उनके बेटे और पालानी विधायक आईपी सेंथिल कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत आय से अधिक संपत्ति मामले में की गई.

प्रवर्तन निदेशालय ने भ्रष्ट बिल्डरों पर सख्त कार्रवाई की है. लखनऊ से लेकर दिल्ली तक ईडी की टीम बिल्डरों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. 

260 करोड़ की ग्लोबल साइबर ठगी का पर्दाफाश हुआ है. ED ने दिल्ली-NCR में छापेमारी कर मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टो और हवाला नेटवर्क का जाल उजागर किया. कई डिजिटल सबूत बरामद, और गिरफ्तारियां संभव.

ED ने दिल्ली, ओडिशा और कोलकाता में छापेमारी कर दो बड़े घोटालों का खुलासा किया है. दिल्ली के कॉल सेंटर से विदेशी नागरिकों को पायरेटेड सॉफ्टवेयर बेचकर ठगा गया, वहीं ओडिशा में फर्जी बैंक गारंटी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ.

भारत के उद्योगपति अनिल अंबानी के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी अनिल अंबानी से जुड़े करीब 35 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नोएडा और लखनऊ स्थित तीन संदिग्ध शेल कंपनियों पर छापा मारकर 135 बैंक खातों को फ्रीज किया है. अब तक कुल 391 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त की जा चुकी है.

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से धर्मांतरण का सिंडिकेट चलाने वाले जलालुद्दीन उर्फ छांगुर पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है.

जयपुर और कोटा में डेबॉक इंडस्ट्रीज लिमिटेड के खिलाफ ईडी की छापेमारी में 78 लाख की नकदी, रोल्स रॉयस समेत चार लग्ज़री कारें और निवेश दस्तावेज जब्त. शेयर हेरफेर और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच जारी.

प्रवर्तन निदेशालय ने नोएडा और लखनऊ में तीन शेल कंपनियों पर छापा मारा, 103 करोड़ से अधिक की अवैध राशि जब्त, 116 बैंक खाते फ्रीज. मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला नेटवर्क की जांच जारी.