ईडी की छापेमारी के बाद तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, ट्रांसफर की मांग की
ईडी की छापेमारी के बाद तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. राज्य सरकार ने ट्रांसफर की मांग की है, वहीं ईडी ने भ्रष्ट्राचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.
ED Raid: आयुष्मान भारत स्कीम घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, रांची सहित 21 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
रांची के अलावा कुल 21 ठिकानों पर यह रेड चल रही है. ईडी ने आयुष्मान भारत योजना में झारखंड में हुई गड़बड़ियों को लेकर हाल में ईसीआईआर (इन्फोर्समेंट केस इन्फॉर्मेशन रिपोर्ट) दर्ज कर जांच शुरू की है.
ED ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के राजनीतिक संगठन एसडीपीआई के 12 ठिकानों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एसडीपीआई के करीब 12 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लखनऊ, चेन्नई, झारखंड में पाकुड़, केरल में एसडीपीआई मुख्यालय, त्रिवंतपुरम, मलप्पुरम, कोलकाता, आंधप्रदेश में नांदयाल, चल रही है.
Odisha: ED की छापेमारी में मनी म्यूल खातों और बाघ की खाल का खुलासा
ओडिशा के जयपटना रेंज में ED की छापेमारी में मनी म्यूल खातों से जुड़े ATM कार्ड, डिजिटल डिवाइस और बाघ की खाल बरामद. वन अधिकारियों की अवैध वित्तीय लेन-देन और वन्यजीव अपराधों में संलिप्तता की जांच जारी.
ईडी की डब्ल्यू टी सी और भूटानी ग्रुप पर छापेमारी, 1000 करोड़ की ठगी का आरोप
ईडी ने डब्ल्यू टी सी और भूटानी ग्रुप पर छापेमारी की. करोड़ों के फंड डायवर्जन का शक। 12 जगहों पर कार्रवाई, मोबाइल-लैपटॉप जब्त. 1000 करोड़ से ज्यादा निवेशकों से जुटाए, प्रोजेक्ट अधूरे.
केरल में कथित सीएसआर घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
केरल में सीएसआर घोटाले में ईडी ने कई स्थानों पर छापेमारी की. धोखेबाजों पर लैपटॉप, वाहन और घरेलू उपकरण आधी कीमत पर देने का झूठा वादा कर पैसे ऐंठने का आरोप है.
मुंबई में ED की बड़ी कार्रवाई, बैंक धोखाधड़ी मामले में 8 स्थानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद
प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत 8 स्थानों पर छापेमारी की और कई अहम दस्तावेज व साक्ष्य जब्त किए. आरोप है कि वन वर्ल्ड क्रिएशंस प्राइवेट लिमिटेड ने बैंकों से लोन लेकर उसे गलत तरीके से मनी लॉन्ड्रिंग के लिए इस्तेमाल किया.
छत्तीसगढ़ में ED की बड़ी कार्रवाई: लेवी और ट्रांसपोर्ट घोटाले में 100 करोड़ की संपत्ति अटैच, 540 करोड़ का घोटाला उजागर
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लेवी और ट्रांसपोर्ट घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों को अटैच किया है. जांच में 540 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा हुआ है.
आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता सहित अन्य के यहां ईडी की छापेमारी
आरजेडी नेता आलोक कुमार मेहता सहित अन्य के यहां ईडी 16 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जो 85 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है.
Delhi: छापा मारने गई ईडी की टीम पर आरोपियों ने किया हमला, कई अफसर घायल
ईडी के सूत्रों ने बताया कि जब वे जांच के सिलसिले में अपराधियों के खिलाफ छापेमारी कर रहे थे, तभी अशोक शर्मा और उसके भाई ने अधिकारियों पर अचानक हमला कर दिया.







