Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Fake News

सोशल मीडिया पर बैंगनी सिलेंडरों का वीडियो उत्तराखंड के दो भाइयों के आविष्कार के नाम से वायरल है. पड़ताल में पता चला कि ये इंडेन गैस के 'एक्स्ट्रातेज' (XTRATEJ) कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हैं.

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें 90% सब्सिडी पर इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का दावा किया गया है. पीआईबी ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है.

Fact Check On Akola Gas cylinder Death case: सोशल मीडिया पर अकोला में गैस सिलेंडर खरीदने की लंबी लाइन में मौत का दावा किया जा रहा है. अधिकारियों ने कहा- व्यक्ति की मौत हृदयाघात से हुई. वहां कोई लंबी कतार नहीं थी.

ईरान-इजरायल तनाव के बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत में फर्टिलाइजर प्लांट बंद हो गए हैं और गेहूं के सीजन में खाने की किल्लत होगी. भारत सरकार ने दावे का फैक्ट चेक कर सच्चाई बताई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देशवासियों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वैश्विक तनाव के बीच सतर्कता और एकजुटता से ही चुनौतियों का सामना किया जा सकता है.

सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि अमेरिका ने भारत से सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की इजाजत मांगी है. विदेश मंत्रालय ने इसे 'फेक न्यूज' बताते हुए खारिज किया है.

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि ईरान ने तेल अवीव में एक समारोह को निशाना बनाकर इजरायली सेना के कई बड़े अधिकारियों को मार गिराया है. लेकिन क्या ये दावा सच है? आइए जानते है.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ईरानी हमले में इजरायली मंत्री इतामार बेन-गविर और नेतन्याहू के भाई मारे गए हैं. फैक्ट चेक में जानें इन दावों की हकीकत.

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का एक एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. PIB ने इसे पाकिस्तान की प्रोपेगेंडा साजिश करार देते हुए जनता को अलर्ट किया है.

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि तमकीन खान ने रामायण पढ़कर हिंदू धर्म अपना लिया है.