Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Fake News

सोशल मीडिया पर वाराणसी के बाबतपुर स्थित काली मंदिर में छह मुस्लिम युवकों के कटे सिर मिलने का दावा पूरी तरह से फर्जी है. फैक्ट चेक में सामने आया है कि साल 2023 में उड़ी इस अफवाह का वाराणसी पुलिस ने तभी खंडन कर दिया था और केस दर्ज किया था.

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के रीवा का एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि कथित गोमांस ले जाते हुए दो हिंदू युवतियों को पकड़ा गया. हालांकि, फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ है.

सोशल मीडिया पर वायरल 21 सेकेंड के वीडियो को दीपू चंद्र दास हत्याकांड के आरोपी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. जांच में पता चला कि वीडियो बांग्लादेश के पाबना जिले में करंट लगने से हुई एक दुर्घटना का है, न कि किसी लिंचिंग आरोपी का...

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 के बाद 2005 से पहले के ₹10, ₹20, ₹50 और ₹100 के नोट बंद हो जाएंगे. बैंक ऑफ महाराष्ट्र और आरबीआई ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और अफवाह बताया है.

सोशल मीडिया पर फैल रही फर्जी खबरों, भ्रामक सामग्री, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट तथा न्यायपालिका जैसी संवैधानिक संस्थाओं की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है.

सोशल मीडिया पर 'एंडरसन' नामक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का बताकर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है, जिसमें दावा है कि आगरा में सामान चोरी होने के बाद वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी कर रहा है. पड़ताल में यह दावा पूरी तरह फेक निकला है.

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को हुए महिला टी-20 मैच के बाद सोशल मीडिया पर दोनों टीमों के कप्तानों के बीच हिंसक झड़प का एक वीडियो वायरल हो रहा है. लेकिन जांच में पता चला की ये वीडियो पूरी तरह फर्जी और एआई-जनरेटेड है.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि 30 जून 2026 से कागज के सभी नोट बंद हो जाएंगे और उनकी जगह प्लास्टिक के नोट आएंगे. 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है. सरकार और आरबीआई ने साफ किया है कि कागजी नोट पूरी तरह वैध रहेंगे.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की जलती इमारत से कूदकर जान बचाती दिख रही है. इसे दिल्ली के मालवीय नगर होटल हादसे का बताया जा रहा है. लेकिन दावें कि जांच करने पर इसकी सच्चाई कुछ और ही निकली.

Fact Check: पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय नौसेना को लेकर झूठा दावा किया. पीआईबी फैक्ट चेक ने इन वायरल पोस्ट और वीडियो को पूरी तरह फर्जी और डीपफेक करार दिया.