वित्त वर्ष 2025 में भारत की GDP 6.5-6.8 फीसदी रहने का अनुमान: डेलॉयट
डेलॉयट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि सरकार खुदरा निवेशकों के बढ़ते महत्व को स्वीकार करती है और आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 में उनकी भागीदारी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर सकती है.
1947 से 2024 तक भारत और पाकिस्तान कौन कहां पहुंचा, भारत का बजट 48 लाख करोड़, पाकिस्तान का कितना.. जानिए सब कुछ
भारत ने आजादी के वक्त यानी 26 नवंबर 1947 को महज 171.15 करोड़ रुपये का अपना पहला बजट पेश किया था, जो कि 23 जुलाई 2024 तक 48 लाख 20 हजार 512 करोड़ पहुंच चुका है.
बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रतिभूति लेनदेन कर संग्रह 75% बढ़ोतरी के साथ पहुंचा 44,538 करोड़ रुपये
11 जुलाई, 2024 को जुटाया गया STT 16,634 करोड़ रुपये था. यह 10 अक्टूबर को 30,630 करोड़ रुपये, 10 नवंबर को 35,923 करोड़ रुपये और 17 दिसंबर को 40,114 करोड़ रुपये हो गया.
मौजूदा आर्थिक माहौल निजी निवेश के लिए अनुकूल, फर्मों द्वारा वित्त वर्ष 25 और 26 में रोजगार बढ़ाने की संभावना: CII सर्वे
CII के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, "विकास के दो महत्वपूर्ण चालकों, निजी निवेश और रोजगार, के सकारात्मक दिखने के साथ हमें विश्वास है कि इस वर्ष समग्र विकास 6.4-6.7 प्रतिशत के आसपास रहने की संभावना है. वित्त वर्ष 26 में यह 7 प्रतिशत हो सकता है."
सकारात्मक संकेत, 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ में 2024 में OFDI पहुंचा 37.68 अरब डॉलर
ऋण श्रेणी के अंतर्गत भारतीय कंपनियों द्वारा OFDI 2024 में 8.7 अरब डॉलर था, जबकि पिछले कैलेंडर वर्ष में यह 4.76 अरब डॉलर था. घरेलू फर्मों द्वारा जारी गारंटी 2023 में 18.44 अरब डॉलर के मुकाबले 2024 में घटकर 16.29 अरब डॉलर रह गई.
2026-27 में 6.7% रहेगी GDP वृद्धि, राजकोषीय घाटे में लगातार कमी आने की उम्मीद: World Bank
World Bank ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि टैक्स रेवेन्यु बढ़ने के कारण भारत के राजकोषीय घाटे में लगातार कमी आने की उम्मीद है.
वित्त वर्ष 2026 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5-6.9% के बीच रहने की संभावना: FICCI
FICCI) ने गुरुवार (16 जनवरी) को अनुमान लगाया कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 26 में 6.5-6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज करेगी, जो इनफ्लेशन के दबाव में कमी, पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) पर निरंतर जोर और उपभोक्ता खर्च में तेजी के कारण होगी.
भारत जापान को पछाड़ 2026 तक दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा: PHDCCI
इंडस्ट्रियल बॉडी पीएचडीसीसीआई (PHDCCI) ने चालू वित्त वर्ष में देश की GDP 6.8 प्रतिशत और वित्त वर्ष 26 में 7.7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान लगाया है.
भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान
कृषि और उससे जुड़े हुए सेक्टरों की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इस सेक्टरों में पिछले वित्त वर्ष में 1.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.
मंदी के बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा: Tata Group के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन
Tata Group Chairman N Chandrasekaran: एन चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत भले ही इस वर्ष थोड़ी मंदी का सामना कर रहा हो, लेकिन वह दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना रहेगा.





